Sports Jharkhand
दूसरी झारखंड रैंकिंग टीटी प्रतियोगिता शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:55:48

sportsjharkhand.com टीम

रांची

6 से 8 अक्टूबर तक दूसरी झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता में राज्यभर से 150 से ज्यादा खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्धाटन मुख्य अतिथि महालेखाकार लेखा परीक्षण सी नेन्दु चेरियन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर बीएन ठाकुर, जीत महापात्र, शिव कुमार सिंह, जय कुमार सिन्हा, सचिन, कुणाल बासु, एम वी पार्थशरथी, सुदीप्तो मुखर्जी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।