Sports Jharkhand
गोवा राष्ट्रीय खेल के स्थगित होने की औपचारिक घोषणा शेष, फरवरी 2021 में होने की संभावना
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:07:04


गोवा में आगामी 20 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच आयोजित होनेवाले 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन भी कोरोना इफ़ेक्ट के कारण खटाई में पड़ गया है। IOA के उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो खेल आयोजन स्थगित करने की सिर्फ औपचारिकता ही बची है। क्योंकि अभी तक खेल आयोजन के लिए ज़रूरी बुनियादी ढांचा तैयार नहीं हो पाया है और अब कोरोना इफ़ेक्ट के बाद अक्टूबर तक ऐसा होना असंभव प्रतीत हो रहा है। इसलिए तिथियां एक बार और बढ़ाई जाएंगी, संभव है कि फरवरी 2021 में इसका आयोजन हो। इसकी घोषणा की औपचारिकता भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी बस IOA अधिकारियों के एक और फ्री गोवा टूर का इन्तज़ार कीजिये।


पता हो कि गोवा में 2011 में ही खेलों का आयोजन होना था। भारतीय ओलंपिक संघ  (IOA) ने आदतन अप्रैल 2019 में गोवा को बार बार राष्ट्रीय खेल टालने के कारण दस करोड़ रूपये का जुर्माना भरने के लिये कहा था।