sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
खिलाड़ियों से कमिशन मांगने के लिए कुख्यात प्रभात शर्मा हवाला के जरिए दिल्ली से आ रहे 15 लाख रुपये को लेकर लगातार हवाला कारोबारियों के संपर्क में था। स्पोर्ट्सझारखंड .कॉम के पास 19 नवंबर को प्रभात शर्मा और कई हवाला कारोबारियों के बीच हुए लगभग एक दर्जन आॅडियो टेप्स मौजूद हैं, जिनसे यह पता चलता है कि पेमेंट 18 नवंबर को ही होना था लेकिन प्रभात शर्मा कि जगह पैसा लेने के लिए उसका छोटा भाई संजय शर्मा पहुंच गया और हवाला कारोबारियों ने बगैर मोबाइल नंबर के पेमेंट देने से मना कर दिया (सुनें आॅडियो)। इसके बाद 19 नवंबर को दिन भर पेमेंट के लिए हवाला कारोबारियों को प्रभात शर्मा ने फोन किया लेकिन पेमेंट नहीं हो पाया अलबत्ता ये तय हुआ कि फाइनली 20 नवंबर को ही 2 बजे के आस-पास पेमेंट हो जाएगा।
हवाला कारोबारियों की माॅडस आॅपरेंडी नंबर लाओ पेमेंट पाओ !
आॅडियो टेप्स से इस बात का खुलासा होता है कि 2013 में हवाला कारोबारियों को पैसे के साथ पेमेंट करने के लिए क्लाइंट का एक मोबाइल नंबर भी दिया जाता था। इस मोबाइल नंबर के बगैर हवाला कारोबारी पेमेंट नहीं करते हैं। आरके आनंद की ओर से जिस हवाला कारोबारी को रांची पैसे पहुंचाने का काम दिया गया था उसे प्रभात शर्मा का नंबर दिया गया था, लेकिन पेमेंट लेने की जल्दबाजी में प्रभात के छोटे भाई 18 नवंबर को पेमेंट लेने बगैर उस मोबाईल के रांची पहुंच गए और हवाला कारोबारियों ने उन्हें मोबाइल नंबर बदलवा कर दोबारा आने की सलाह दे डाली और पेमेंट से इनकार कर दिया।
19 तारीख को हवाला कारोबारियों और प्रभात शर्मा के बीच हुई पूरी बातचीत का ट्रांस्क्रिप्ट आप भी पढ़ें
दिनांक: 19 नवंबर 2013
समय: 13 बजकर 17 मिनट 49 सेकेंड
प्रभात शर्मा: हेलो
हवाला एजेंट: हां जी हेलो हेलो हेला
प्रभात शर्मा: मैं रांची से बोल रहा हूं प्रभात शर्मा
हवाला एजेंट: हां जी बताईये
प्रभात शर्मा: हां वह पेमेंट लेने कहां पर जाना है
हवाला एजेंट: एक मिनट, रांची से बोल रहा है गल करना मिंटी से पेमेंट के वास्ते रांची से बोल रहा है पेमेंट के लिए कित्थे आना है उधर ही जाना है जहां से फोन आया था, हां जी जहां से फोन आया था ना कल आपको
प्रभात शर्मा: हां हेला
हवाला एजेंट: हां जिससे कल आपको फोन आया था, उसी से फोन कर लो
प्रभात शर्मा: इसी नंबर से आया था और कोई नंबर नहीं आया था हेलो
हवाला एजेंट: अभी काॅल बैक करते हैं आपको
प्रभात शर्मा: अच्छा ठीक है
दिनांक: 19 नवंबर 2013
समय: 13 बजकर 24 मिनट 49 सेकेंड
प्रभात शर्मा: वह रिफरेंस आपको दे देते हैं आर के आनंद जी का था ना
हवाला एजेंट: अच्छा
प्रभात शर्मा: कल होना था पेमेंट लकिन दूसरे किसी को भेजा था, भाई को भेजा था इसलिए नहीं हो पाया था तो कल मैंने फिर पोस्टपोंड करके आज का बताया था और तब मैंने नंबर भी नोट कर लिया था हेलो
हवाला एजेंट: आपका फोन आ रहा है प्रभात शर्मा बोल रहे हैं ना
प्रभात शर्मा: हां हां हां
हवाला एजेंट: ठीक है फोन आ रहा है बहुत इंटरेस्ट रेट है आपके बारे में (आॅडियो क्लियर नहीं है)
प्रभात शर्मा: ठीक है
हवाला एजेंट: हेलो
दिनांक: 19 नवंबर 2013
समय: 14 बजकर 14 मिनट 8 सेकेंड
हवाला एजेंट: हेलो
प्रभात शर्मा: हां हेलो
हवाला एजेंट: प्रभात जी
प्रभात शर्मा: हां बोल रहे हैं
हवाला एजेंट: 15 के बंडल हो गए हैं
प्रभात शर्मा: हां बोलिए
हवाला एजेंट: तो मंगवा लोगे ना
प्रभात शर्मा: हां प्रभात शर्मा क्या पेमेंट के लिए था
हवाला एजेंट: हां हां
प्रभात शर्मा: हां
हवाला एजेंट: मंगवा लो ना कल आप
प्रभात शर्मा: हां अवेलेबल है
हवाला एजेंट: ठीक है सर मैं आपको एड्रेस लिखाता हूं घंटे-डेढ घंटे में ठीक है
प्रभात शर्मा: हां बोलिए
हवाला एजेंट: ठीक है सर घंटे 2 घंटे में करवाता हूं एड्रेस लिखवाता हूं अभी
प्रभात शर्मा: हां जी शाम नहीं होनी चाहिए क्योंकि हमको वापस भी जाना है
हवाला एजेंट: हां हां
प्रभात शर्मा: इसलिए मैक्सिमम एक घंटा के अंदर आप कर दीजिए
हवाला एजेंट: एक घंटा
प्रभात शर्मा: ठीक है
हवाला एजेंट: कर देते हैं घंटे आधे घंटे में करवाता हूं एड्रेस देता हूं
प्रभात शर्मा: ठीक है ओके
दिनांक: 19 नवंबर 2013
समय: 15 बजकर 21 मिनट 29 सेकेंड
हवाला एजेंट: हेलो
प्रभात शर्मा: हां क्या हुआ एड्रेस नहीं आया अभी तक
हवाला एजेंट: हां जी सर
प्रभात शर्मा: एड्रेस मिला नहीं अभी तक वह पूछ रहे हैं
हवाला एजेंट: वह सर 4-5 बजे तक अपके पास फोन आएगा सामने से लड़का आपको फोन करके आपको बुला लेगा
प्रभात शर्मा: 4-5 बजे जाएगा
हवाला एजेंट: हां सर 4-5 शर्मा जी बोल रहे हैं ना आप
प्रभात शर्मा: हां हां हां हां
हवाला एजेंट: हां तो शर्मा जी आपको 4-5 बजे तक फोन करके एक बार नोट नंबर देकर किसी को भी भेज कर मंगा लेना ठीक है साहब
प्रभात शर्मा: अच्छा लेकिन थोड़ा सा जल्दी बोल दीजिएगा क्योंकि हमको निकलना भी हैं ना यहां से इसलिए
हवाला एजेंट: किधर जाना है साहब
प्रभात शर्मा: करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर जाना है फिर हमें
हवाला एजेंट: देखता हूं लड़का रास्ते में ही है जी पहुंच रहा है अभी पहुंच रहा है आधे घंटे में ही पहुंचकर आपको
प्रभात शर्मा: ठीक है ठीक है
हवाला एजेंट: ठीक है ना हो जाएगा दो मिनट में करा दूंगा आपका
दिनांक: 19 नवंबर 2013
समय: 17 बजकर 16 मिनट 38 सेकेंड
प्रभात शर्मा: हां अभी तक तो वह रांची मंे आया नहीं लड़का अभी तक
हवाला एजेंट: सर वह पटना में है अभी लड़का चला नहीं है अब रात को लेेट आएगा कल ही मिलेगा माॅर्निंग में दो एक बजे तक
प्रभात शर्मा: मतलब
हवाला एजेंट: पटना में है पटना में इस टाइम पर बोल रहा है अभी चला नहीं है मैं अभी उधर ही है
प्रभात शर्मा: अच्छा
हवाला एजेंट: पटना से वह निकल रहा है रात को रांची पहुंचेगा वही देगा आपको फिर माॅर्निंग में अभी उससे ही बात चल रहा था
प्रभात शर्मा: तो सुबह में कितने बजे तक कर सकता है वह
हवाला एजेंट: कल वो अपको दो बजे तक कर देगा सर
प्रभात शर्मा: माने माने दोपहर तक
हवाला एजेंट: हां दोपहर तक 2-3 बजे तक दे देगा आपको बोला कि 5-7 तो लोकल में वहां पड़े हैं और बोले कि बाजार कलेक्शन करके उनको दे दूंगा सुबह-सुबह बोला कि आज कोई अपना कोई काम आ गया
प्रभात शर्मा: ऐसे तो यार दिक्कत आ जाएगी एक तो कल फेल हो गया ना कल फेल हो गया हम लोगों को एड्रेस ठीक नहीं पता था इसलिए वैसे ही कन्फ्यूजन थे और
हवाला एजेंट: कल ही हो जाता कल उन्होंने बोला था कि वह हो जाएगा मतलब वह लड़का वहीं से दे देता लेकिन कल उन्होंने बोला कि आज नहीं लेंगे वह कल लेंगे
प्रभात शर्मा: हां हां नहीं वह यह मोबाइल उसके पास नहीं था मेरा छोटा भाई आया था तो वह बोला कि बगैर मोबाइल सेट का हम देंगे नही ंतो वह बोले कि वहीं नंबर चाहिए तो फिर बोले कि नंबर आप बदलवा लीजिए आनंद साहब को बोलकर के नहीं बताया इसलिए करके
प्रभात शर्मा: नही नहीं उसको इतना इतना बताइए ना वह 10 बजे तक भी कर दे 11 बजे तक भी कर दे तो वना रात को स्टे करना पड़ेगा हमें यहां ना है ना
हवाला एजेंट: हां तो आप स्टे कर लीजिए वह 10-11 बजे तक तो नहीं हो पाएगा सर वह 11-12 बजे तो मार्केट ही खुलता है ना सर
प्रभात शर्मा: हूं हूं
हवाला एजेंट: वह चक्कर है ना 10-11 बजे होता तो फिर आपको दे देता 9 बजे 10-11 बजे जब भी खुलता
प्रभात शर्मा: अच्छा
हवाला एजेंट: वह है लेकिन वह बोला 2 बजे से पहले पहले करा दूंगा 2 बजे तक बोल करा दूंगा बोला क्या वह भी है फोन पर भैया से बात हुआ कि कुछ भेला भैया नहीं हैं सब अपने-अपने काम में व्यस्त हैं उनको भी टाइम नहीं है बोला मैं रात को पहुंचकर सुबह ही कराता हूं
प्रभात शर्मा: अच्छा
हवाला एजेंट: मैने बोला कोई भैया को बोल देता हूं करा देंगे तो उससे वही बात चल रही थी बोला कि रात को पहुंचकर सुबह करा दूंगा
प्रभात शर्मा: तो वही फोन करेंगे उसी नंबर पर
हवाला एजेंट: उसका नंबर क्या है वह आपको खुद ही बुला लेंगे कोई दिक्कत नहीं है वह 2 बजे से पहले पहले आपको करा देंगे रात को पहुंच जाएंगे वह मेरी बात हो गई है उनसे आपको 2 बजे से पहले पहले वह दे देंगे
प्रभात शर्मा: दो से पहले
हवाला एजेंट: होगा तो वह आपको 1 बजे तक दे दें एक जेनरली आप 2 बजे तक लेकर चलिए
प्रभात शर्मा: हां हां वह लेकिन उनको बोल दीजिए कि ठीक है मैक्सिमम टाइम तो बेकार रहा लेकिन काम में थोड़ा दिक्कत हो जाएगा इसलिए हम चाह रहे हैं कि अगर 11 बजे मैक्सिमम 12 बजे तक हो जाता तो बहुत आसानी होती हमको
हवाला एजेंट: स रवह बोल रहे हैं कि 11-12 बजे तक तो मार्केट ही खुलती है मेरे को मालूम है ना सर वहां क्या ओवर नहीं है ना वह
प्रभात शर्मा: हां हां
हवाला एजेंट: वह चक्कर है ना 12 बजे मार्केट ही खुलता है वह आते ही 12 बजे हैं इसमें साढे 11-12 बजे तक
प्रभात शर्मा: हां तो आप उसको एक बार बोलिए कि 11 बजे तक हमको एक बार संपर्क कर ले ठीक है ना
हवाला एजेंट: 11 बजे नहीं 12 बजे तक आपको वह काॅल कर लेगा आॅफिस पहुचकर मैं बोल देता हूं
प्रभात शर्मा: ठीक है ना ठीक
हवाला एजेंट: ठीक है फिर हो गया
प्रभात शर्मा: ठीक है
दिनांक: 19 नवंबर 2013
समय: 17 बजकर 20 मिनट 14 सेकेंड
प्रभात शर्मा: हां कुछ बोल रहे थे
हवाला एजेंट: नहीं हो गया तो वह सामने से खुद ही आपको आज ही फोन कर ले मैंने बोल दिया है उसको
प्रभात शर्मा: अच्छा अच्छा ठीक है
हवाला एजेंट: हेलो वह बोल रहा था कि भैया जी से सेटिंग हो गयी आज ही करा दें बाकि आप अपने चांसेस नहीं रखते ना वह बोला कि भैया को कोई काम है अपने लगे हुए हैं फ्री होते तो मैं खुद ही करवा देता
प्रभात शर्मा: देखिए अगर आज हो जाता तो बहुत-बहुत अच्छा है तो फिर हम सुबह ही सुबह यहां से निकल जाते 9 बजे तक
हवाला एजेंट: वह तो बोल दिए हैं उनको वह बोला हुआ है आप आपसे ज्यादा वह खुद टेंशन नहीं रखते हैं इतना
प्रभात शर्मा: और वह 15 ही है ना
हवाला एजेंट: हां 15 का ही बोला है कितना ज्यादा लेना था क्या
प्रभात शर्मा: नई 15 का ही बात हुआ है
हवाला एजेंट: 15 की बात आनंद भईया नई 15 का बोला हुआ है
प्रभात शर्मा: हां हां हां 15 का ठीक है ठीक है ओके
नोट: ये खबर राष्ट्रीय खेल घोटालो से जुड़ी आॅडियो टेप्स में दर्ज बातचीत के आधार पर लिखी गयी है। टेप्स की प्रमाणिकता जांच का विषय है लेकिन पत्रकारिता के उचित मापदंडों के तहत जनहित में खबर का प्रकाशन किया जा रहा है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत