Sports Jharkhand
राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता 25 अगस्त से
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:27:31

sportsjharkhand.com टीम

रांची  

झारखंड तलवारबाजी संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता आगामी 25 से 27 अगस्त तक बुद्धा, टाटीसिलवे में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए संघ के सचिव जय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम का गठन किया जाएगा। इच्छुक टीम व खिलाड़ी विशेष जानकारी के लिए सुशीला कुजूर व जुली कुमारी (9835570978) से सम्पर्क कर सकते है।