Sports Jharkhand
मालिश के बादशाह व हाॅकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह पर FIR
sportsjharkhand.com टीम रांची
12:06:35

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

झारखंड में खेल प्रशासक और विवादों का साथ चोली-दामन का रहा है। कोई भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा है तो कोई व्याभिचार व कमिशनखोरी के आरोप में। इसी कड़ी को आगे बढ़ाया है ताबड़तोड़ तेल मालिश करने को विख्यात हाॅकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने। विजय शंकर सिंह पर आरोप है कि उनके पार्टनरशिप में चल रहे बिरसा ब्लड बैंक में लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद तय नियमों से परे जाकर खून निकालने व चढ़ाने का कार्य किया जा रहा था। इस मामले में 10 लोगों पर एफआइआर दर्ज किया गया है और शनिवार को ब्लड बैंक को सीलकर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।  

कौन हैं विजय शंकर सिंह ?

90 के दशक में बरियातू में क्रिकेट खेल के संचालन से जुड़नेवाले विजय शंकर सिंह कालांतर में बेसबाॅल से हाॅकी वाया कुश्ती के खेल प्रशासक बन गए। व्यवहारिक तौर पर ताबड़तोड़ तेल मालिश (टीटीएमएल) करने के आदि विजय शंकर सिंह भारतीय कुश्ती टीम के मसाजर की भूमिका निभा चुके हैं। इसी भूमिका में वे एक बार विदेश भ्रमण पर भी टीम के साथ जा चुके हैं। अभी वर्तमान में हाॅकी झारखंड की सेवा कर रहे हैं।