sportsjharkhand.com टीम रांची खेल निदेशालय द्वारा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष दी जानेवाली छात्रवृति व कैश अवॉर्ड्स में ज्यादातर खेल संघों के पदाधिकारियों की भी अवैध हिस्सेदारी होती है। लॉन बॉल भी इस अवैध हिस्सेदारी से अछूता नहीं है। लॉन बॉल के सर्वेसर्वा ने इस निमित्त खिलाड़ियों को मिलनेवाले कैश अवॉर्ड्स में खर्चा-पानी के नाम पर 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी तय की है। इस हिस्सेदारी को खिलाड़ियों से झपटने की जिम्मेवारी भी एक खिलाड़ी को ही दी गई है। कैश अवॉर्ड्स मिलने के बाद उक्त खिलाड़ी अभ्यास के दौरान सभी खिलाड़ियों को इकट्ठा कर सर्वेसर्वा का संदेश देता है और नकद वसूलकर सर्वेसर्वा तक पहुंचाता है। टीम चयन में सर्वेसर्वा की महत्वपूर्ण भूमिका देख खिलाड़ी खुद के भविष्य के लिए ये रकम देते आ रहे हैं। जिन्होंने रकम नहीं दी वे दूध में मक्खी की तरह बाहर कर दिए गए। खिलाड़ियों से ये रकम खेल निदेशालय के अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम पर वसूले जाते रहे हैं। ताईक्वांडो जैसे खेल में 50 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी से जुड़े दर्जनों ऑडियो पब्लिक डोमेन में हैं।
कई पूर्व खिलाड़ियों का हश्र देख मजबूर हो जाते हैं खिलाड़ी
लॉन बॉल के खेल में कई खिलाड़ियों का करियर समय से पहले ही खत्म हो गया। इसका सबसे बड़ा कारण कैश अवॉर्ड्स में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी नहीं देना था। जिस खिलाड़ी ने भी आनाकानी की उसे तरीके से किनारे लगा दिया गया। पिछले 12 साल से ये सब देखकर खिलाड़ी न चाहते हुए भी मज़बूरी में कैश अवार्ड्स की 10 प्रतिशत राशि सर्वेसर्वा के पास साथी खिलाड़ी के माध्यम से पहुंचा देते थे।सर्वेसर्वा ने अपनी लाडली शिष्या व एक लाडले शिष्य को इस मामले में विशेष छूट दे रखी थी।
कमीशन वसूली में मारपीट-छिनतई के लिए कुख्यात रहे हैं झारखंड के खेल संघ
2011 के राष्ट्रीय खेल में पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों से पुरस्कार राशि में अपनी हिस्सेदारी के लिए खेल संघों के पदाधिकारियों ने क्या गुल नहीं खिलाया था। खिलाड़ियों का पीछा किया गया और उनके साथ मारपीट व छिनतई तक की गई। कमीशन के लिए खिलाड़ियों का पीछा एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन तक किया गया। दरअसल राज्य के बाहरी खिलाड़ियों को इसी शर्त पर झारखंड टीम में जगह दी गई थी कि पुरस्कार की राशि में अमुक हिस्सेदारी देनी पड़ेगी। कई खिलाड़ियों ने चेक लेने से पहले ही कमीशन का भुगतान कर दिया था जबकि कुछ खिलाड़ी हिस्सेदारी देने को तैयार नहीं थे।
sportsjharkhand.com के पास मौजूद दस्तावेज़ के अनुसार 2009-10 से लेकर अप्रैल 2020 तक लॉन बॉल के खिलाड़ियों को खेल निदेशालय व NGOC से मिले कैश अवॉर्ड्स व छात्रवृति की राशि। कुछ दस्तावेज़ नहीं मिल पाए हैं इसलिए राशि में बढ़ोतरी अवश्यम्भावी है
सुनील बहादुर : 36,66,666 रुपये
दिनेश कुमार : 29,15,999 रुपये
लवली चौबे : 29,04,666 रुपये
फरजाना खान : 27,53,500 रुपये
चंदन कुमार सिंह : 24,03,499 रुपये
कृष्णा खलखो : 22,04,333 रुपये
रूपा रानी तिर्की : 14,32,666 रुपये
आलोक लकड़ा : 12,80,000 रुपये
कविता कुमारी : 9,85,666 रुपये
सरिता तिर्की : 8,00,500 रुपये
आरज़ू रानी : 7,91,500 रुपये
राजीव कुमार साहू : 5,22,000 रुपये
अबु तालिब अंसारी : 3,09,500 रुपये
अनामिका लकड़ा : 1,79,000 रुपये
नूतन मिंज : 1,50,000 रुपये
अनवरी सेठ : 1,22,000 रुपये
प्रिंस कुमार महतो : 72,000 रुपये
इसके अलावा पायल प्रीति सिंह, ललित कुमार, सुनीता कुमारी व अन्य लॉन बॉल खिलाड़ियों को अब तक मिले कैश अवार्ड्स-छात्रवृति का डिटेल उपलब्ध नहीं है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत