Sports Jharkhand
झारखंड के एल मूर्ती व प्रकाश राम बने खेलो इंडिया के तकनीकी पदाधिकारी 
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:22:53

sportsjharkhand.com टीम

दिल्ली/रांची

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के दौरान आगामी 6 से 8 फरवरी तक होनेवाली तीरंदाजी प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाने के लिए झारखंड के एल मूर्ती व प्रकाश राम का चयन किया गया है। पूर्व खिलाड़ी व झारखंड तीरंदाज़ी संघ के उपाध्यक्ष एल मूर्ती तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के निदेशक की भूमिका निभाएंगे जबकि प्रकाश राम निर्णायक की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। एल मूर्ती झारखंड में तीरंदाज़ी के संस्थापकों/प्रशासकों में से एक हैं जबकि प्रकाश राम प्रशिक्षक हैं जिनके मार्गदर्शन में दर्ज़नों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।