Sports Jharkhand
JSSPS से 10 सवालों की दूसरी फेहरिस्त
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:41:42

sportsjharkhand.com टीम 

रांची


अपने वायदे के अनुसार sportsjharkhand.com हाज़िर है JSSPS से जुड़े पहले 10 सवालों की दूसरी फेहरिस्त के साथ। पिछली बार हमारा फोकस खेल महाकुंभ 2017-18 था, इस बार कुछ और जरूरी मुद्दे से जुड़े प्रश्न भी। पिछले हफ्ते झूठे, आधे-अधूरे व तथ्यों से परे जवाब पर कड़े प्रतिवाद के बाद  कई व्हाट्सएप्प ग्रुप से खुद को अलग कर चुके JSSPS के एक स्वयंभू कर्णधार के व्यवहार को देखें तो जवाब मिलने की राह कठीन लगती है। जवाब देने में JSSPS का ट्रैक-रिकॉर्ड खराब रहा है, जवाब की बजाय रण छोड देने की रणनीति JSSPS के स्वयम्भू कर्णधारों के लिए ज्यादा आसान होती है। फिर भी हम सवाल पूछना जारी रखेंगे ? पेशेगत जरूरी (मज़बूरी) जो ठहरी ! पेश 10 सवालों की दूसरी फेहरिस्त...


1. 16 अक्टूबर 2015 को आलोक कुमार CCL द्वारा LMC के CEO बनाये गए लेकिन CEO बनाये जाने से एक माह पहले 21 सितंबर 2015 को निबंधित हुए सोसाइटी में आलोक कुमार को CEO LMC कैसे ? क्यो ? किसके इशारे पर किया गया ? 


2. MoU/संकल्प के अनुसार एग्जीक्यूटिव काउंसिल में CCL के GM CSR को सदस्य बनना था, लेकिन उनकी जगह आलोक कुमार को DGM CSR (Sports & Ed) बताकर सदस्य बनाया गया। संकल्प के प्रतिकूल ये फैसला किसके इशारे पर हुआ ?


3. CCL के दस्तावेज बताते हैं (sportsjharkhand.com के पास मौजूद हैं) कि 2017 तक CCL के CSR विभाग में DGM CSR (Sports & Ed) नामक कोई विभाग ही नहीं था और 2014 से 2017 के बीच LMC के CEO आलोक कुमार कभी भी CSR विभाग में पदस्थापित ही नहीं रहे. फिर ये गलत जानकारी सरकार को CCL की ओर से क्यों दी गई ? क्या JSSPS के निर्माण के पहले से ही अपने लोगों को प्लांट करने की कोशिश CCL के वरीय अधिकारी कर रहे थे ?


4. इतने झूठ/फरेब के बावजूद आलोक कुमार को LMC का CEO बनाने के पीछे क्या मंशा थी ? क्या कुकर्म कराने के लिए ही उन्हें गलत तरीके से LMC का CEO बनाया गया था ? जो आज आलोक को हटाने का ढोल पीट रहे हैं क्या वो अपनी ज़िम्मेदारी से बच सकते हैं (ज्ञात हो कि कुछ कुकर्मों के बाद 2018 में उन्हें हटा दिया गया)  


5. JSSPS में CCL अपने CSR के बजट से खर्च कर रही है लेकिन एग्जीक्यूटिव काउंसिल में CSR के GM का होना अनिवार्य होने की शर्त के बावज़ूद नहीं होना किस सोची समझी रणनीति का हिस्सा है ?


6. MoU/संकल्प में LMC का जिक्र तक नहीं लेकिन सोसाइटी के निबंधन के दौरान LMC कहाँ और किसके इशारे पर आया ? (पता हो कि सोसाइटी के निबंधन का दस्तावेज़ CCL ने बनाया था, sportsjharkhand.com के पास मौजूद हैं दस्तावेज़)


7. MoU की शर्तों के अनुसार अकादमी के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेवारी राज्य सरकार व CCL की है न कि JSSPS की। पहले साल 2016-17 सत्र के लिए CCL ने अपने ट्रायल कराए और सरकार ने अपने। सरकार ने 300 से ज्यादा बच्चों की लिस्ट JSSPS को दी थी लेकिन उनमें से एक भी बच्चे का चयन नहीं हुआ। ऐसा क्यों हुआ ? जो ट्रायल CCL ने कराए थे उसके लिए 17.48 लाख रुपये JSSPS के खाते से क्यों लिए गए ?


8. जब सरकार के एक भी बच्चे का नामांकन नहीं हुआ तो क्या इस बात की जानकारी सरकार को दी गई ? हां तो कब ? नहीं तो क्यों ? क्योंकि MOU/संकल्प के अनुसार CCL अपने चुने हुए बच्चों पर रहने, खाने, प्रशिक्षण, पढ़ने आदि पर खर्च करेगा और सरकार अपने बच्चों पर।


9. पहले सत्र के लिए ट्रायल कराने से पहले अनुमति एग्जीक्यूटिव कॉउंसिल/गवर्निंग काउंसिल से कब ली गई थी ? ट्रायल कराने के बाद या ट्रायल कराने से पहले ?


10. 10 मार्च 2016 को गवर्निंग काउंसिल की बैठक में निर्देश दिया गया था कि LMC के CEO समय-समय पर एग्जीक्यूटिव काउंसिल को बजट के अनुरूप खर्च की जानकारी समय-समय पर देते रहेंगे। LMC के CEO ने अब तक कितनी बार एग्जीक्यूटिव काउंसिल को बजट के अनुरूप हुए खर्च की जानकारी दी ? एक बार भी नहीं, यही सच है ना ? किस कुकर्म-सुकर्म को छुपाने के लिए जानकारी नहीं दी गई ?


sportsjharkhand.com पर अगले रविवार भी जारी रहेगी प्रश्नों की फेहरिस्त।