sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
पटना में खेली गई SGFI U14 बालक कबड्डी में झारखंड के खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए पहली बार पोडियम पर चढ़ने का गौरव प्राप्त किया। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल में बिहार के हाथों 10 के मुकाबले 27 अंकों से हार के बावजूद झारखंड के कबड्डीबाज़ों ने कांस्य पदक के रोमांचक मुकाबले में मध्यप्रदेश को 42-40 से हराकर इतिहास रच दिया। झारखंड बनने के बाद यह पहला अवसर है जब SGFI कबड्डी की किसी भी ग्रुप में झारखंड के खिलाड़ियों ने कोई पदक जीता हो। टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, सचिव राहुल शर्मा, निदेशक अनिल कुमार सिंह, कबड्डी संघ के चेयरमैन अर्चित आनंद, महासचिव बिपिन सिंह, गोपाल ठाकुर, हरीश कुमार समेत खेलप्रेमियों ने बधाईयां दी हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत