sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी मैच में झारखंड ने SER की टीम को आसानी से 3-1 से हराया। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में झारखंड की ओर से मैच के 14वें मिनट में संगीता कुमारी और 20वें मिनट में कांति प्रधान ने गोल दाग टीम को 2-0 से आगे कर दिया। SER की ओर से 23वें मिनट में अनिमा मिंज ने गोल दागकर टीम की वापसी की संभावनाएं जगाई लेकिन 44वें मिनट में अलका डुंगडुंग ने झारखंड की ओर से तीसरा गोल दाग मैच पर पकड़ और मजबूत कर दी। मैच 3-1 के स्कोर पर समाप्त हुआ। मैच की समाप्ति के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों व आगंतुक अतिथियों का खेल निदेशक रणेन्द्र कुमार ने बुके-मेडल-शॉल देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ओलंपियन सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोप्प्नो, सुमराय टेटे, असुंता लकड़ा, सावित्री पूर्ती, वेदरत्न मोहन समेत कई विभागीय पदाधिकारी व खेल संघ से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे।
एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम का नामकरण मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर
SAJHA (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ झारखंड) के प्रशासी परिषद की बैठक में मोरहाबादी स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का नामकरण जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर करने की सहमति व्यक्त की गई थी। जल्द ही फाइबर की एक प्रतिमा भी स्टेडियम परिसर में लगाई जाएगी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत