Sports Jharkhand
इमा अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता 27 को
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:44:11

sportsjharkhand.com टीम

रांची

इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) रांची में 27 नवंबर को 7वीं इमा अंतर जिला कराटे चौंपियनशिप का आयोजन कर रहा है। इमा के तकनीकी निदेशक सह मुख्य प्रशिक्षक रिंसी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि संत जोसेफ क्लब में होनेवाली इस प्रतियोगिता में राज्य भर के लगभग 300 कराटेकार भाग लेंगे। 50 पदाधिकारी, जज एवं रेफरी भी यहां चौंपियनशिप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अधिक जानकारी के लिए सुनील किस्पोट्टा से (9835165518) संपर्क किया जा सकता है।