Sports Jharkhand
पाकुड़ सुब्रतो कप : कस्तूरबा बालिका पाकुड़ की विजयी शुरुआत
sportsjharkhand.com टीम रांची
14:32:15

sportsjharkhand.com टीम

पाकुड़

जिला स्तररीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के U 17 बालिका वर्ग के उद्घाटन मैच में कस्तूरबा बालिका विद्यालय पाकुड़ की टीम ने संत मारिया उच्च विद्यालय तोड़ाई को पेनल्टी शूट आउट तक चले रोमांचक मुकाबले में 4-0 से हराकर विजयी शुरुआत की। इससे पहले राजमहल के सांसद विजय हाँसदा ने अंडर-14 बालक, अंडर-17 बालक-बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में 6 टीम और अंडर-17 बालक-बालिका में 12-12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में एनडीसी प्रमोद कुमार झा, जिला खेलकूद पदाधिकारी सुनीता किस्कू, जिला 20 सूत्री सदस्य शर्मिला रजक, झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, भाजपा नेता दुर्गा मरांडी, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, अभिषेक पांडे, संजू भगत, अशोक कुमार सिन्हा, नीरज हेंब्रम आदि खेलप्रेमी मौजूद थे।