Sports Jharkhand
वरिष्ठ खेल प्रशासक नुरुल होदा का निधन, शोक में डूबा झारखंड का खेल जगत
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:25:08

झारखंड तलवारबाज़ी संघ के अध्यक्ष, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य, रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी नुरुल होदा का रविवार शाम राज अस्पताल में निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से तबियत नासाज़ थी, रविवार को लगभग 3 बजे तबियत खराब होने के बाद उन्हे मेकॉन अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हे राज अस्पताल ले जाया गया। जहां शाम 5 बजे उनका निधन हो गया। एन होदा जी की तबियत पिछले कई महीनों से खराब चल रही थी इसके बावजूद खेल से प्यार उन्हें मैदान तक खींच लाता था। वे हाल ही में सम्पन्न JSCA के चुनाव व भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच देखने जेएससीए स्टेडियम पहुंचे थे। वे मेकॉन से सेवनिवृति के बाद से झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रुप में अपना कार्यरत थे। होदा जी ने क्रिकेट, फुटबॉल व तलवारबाज़ी के अलावा कई खेल संघों से जुड़े रहे। होदा जी के निधन के बाद उनके सहकर्मी व खेलप्रेमियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सोमवार को होदा जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


राजधानी के क्रिकेट ने अपना अभिभावक खो दिया है। अस्वस्थ होने के बावजूद सदैव खेल के मैदान में पहुंचने की उनकी ललक को सलाम। उनकी कमी सदा खलती रहेगी। 

अजयनाथ शाहदेव 

उपाध्यक्ष, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ