sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ग्रामीण क्षेत्र में रहनेवाले 18 निर्धन खिलाड़ियांे समेत 50 बच्चों को सपनांे की उड़ान कार्यक्रम के तहत कोलकाता के लिए रवाना किया। सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राउंड टेबल इंडिया को पाॅजीटिव एनर्जी से भरे इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि निर्धन बच्चों को जीवन भर के लिए सुखद और सुनहरा एहसास दिलाने के लिए संस्था बधाई की पात्र है। राउंड टेबल इंडिया सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत सभी 50 बच्चों (जिनमें ज्यादतर बालिकाएं हैं) को मंगलवार को हवाई जहाज से कोलकाता ले जाया जाएगा और वहां की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व की जगहों का निःशुल्क भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद देर शाम सभी बच्चे हवाई जहाज से ही लौट आएंगे। इसमें तीरंदजी और एथलेटिक्स से जुड़ी 18 बालिकाएं भी इस कार्यक्रम की हिस्सा बन रही हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक डाॅ जीतू चरण राम और राउंड टेबल इंडिया एशिया पैसिफिक के चेयरमैन मनप्रीत राजा, भानू जालान समेत राउंड टेबल इंडिया, झारखंड शाखा के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
सीएम ने बच्चों को भेंट की पंचतंत्र की कहानियां
मुख्यमंत्री ने भ्रमण पर जा रहे सभी बच्चों से मुलाकात की और उनसे अनौपचारिक बात भी की। बातचीत के दौरान शिक्षा से लेकर समाज में व्याप्त अंधविश्वास तक के विषय शामिल थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों कई सवाल पूछे और बच्चों ने भी मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछ डाले। इसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से सभी बच्चों को पंचतंत्र की कहानियां पुस्तक भेंट की गयी। जिससे कि वे कहानियों के माध्यम से देश की सामाजिक, व्यवहारिक व सांस्कृतिक बारीकियों से परिचित हो सकें।
ग्रामीण बच्चों की छोटी की आशा को उड़ान देने के लिए राउंड टेबल इंडिया की पूरी टीम को धन्यवाद। समाज के दीन-हीन लोगों के सपनों को पूरा करने में राउंड टेबल इंडिया से जुड़े युवाओं की पूरी टीम को बधाई।
रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखंड
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत