sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके में खेली जा रहे गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में ब्लैक टाइगर की फुटबाल क्लब ने जेजेएस चुटटू की टीम को 2-0 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया। ब्लैक टाईगर की ओर से मैच के 42वें मिनट में राहुल कोया ने पहला गोल दागा जबकि दूसरा गोल 50वें मिनट में बाघन ने किया। इससे पहले मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामजीत गंझु, किशोर महतो, राजन मुंडा, अईनुल हक अंसारी एवं लाल अमन नाथ शहदेव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रविवार को दूसरा सेमी फाईनल सुबह 9 बजे से सदान ब्रदर रांची बनाम बीपीएसएस दुबलिया के बीच खेला जाएगा। फाईनल मुकाबला 1 बजे से खेला जाएगा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत