sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
स्पोर्ट्स एडिक्शन ग्रुप द्वारा आयोजित पहले नेशनल क्रिकेट लीग के दूसरे दिन टॉरियन वर्ल्ड स्कूल व इमर्जिंग प्लयेर क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक बटोरे। शनिवार को पहले मुकाबले में इमर्जिंग प्लयेर क्रिकेट अकादमी ने रॉयल थंडर को रोमांचक मुकाबले में हराया। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी ने 109 रन बनाए जवाब में थंडर क्लब 100 रन पर सिमट गई। इमरजिंग की ओर से राजीव राजा ने 6 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे मुकाबले में टॉरियन ने विदर्भ को आसानी से 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम 93 रन पर सिमट गई। केतन ने 43 रन बनाए। हिमराज के नाबाद 63 रनों की पारी की बदौलत मेज़बान ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। टॉरियन के हर्ष पटेल 5 विकेट ले कर मैन ऑफ द मैच रहे।
टॉरियन वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ
खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने शनिवार को टॉरियन वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया। जिसमें जिसके मुख्य कोच की भूमिका में एन आई एस और ICC लेवल 1 कोच ज़ीशान वासी होंगे। इस मौके पर अंडर 19 इंडिया टीम के खिलाड़ी विवेकानंद तिवारी, प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार, चंचल भट्टाचार्य, रथिन भाद्रा, सुशांत मुखर्जी, जोयल, ज़ीशान वासी, तपन सरकार, मेराज खान आदि मौजूद रहे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत