sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया है। अभी स्टेडियम में बेस सिंथेटिक बिछाने का काम शुरू हुआ है और लगभग 150 मीटर ट्रैक पर बिछाया जा चुका है। इस सप्ताह में बेस सिंथेटिक का काम समाप्त हो जाने की संभावना है। इसके बाद रेड सिंथेटिक बिछाने का काम शुरू होगा। स्टेडियम का काम कर रही एजेंसी के अनुसार सबकुछ तय समय सीमा में हुआ तो स्टेडियम हैंडओवर करने में लगभग 45 दिनों का वक्त लगेगा। पता हो कि नवंबर 2017 में काम शुरू हुआ था लेकिन भुगतान संबंधी समस्या के कारण कार्य तय समय सीमा से काफी पीछे चल रहा है।
घास लगाने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ
स्टेडियम में घास लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बालू-मिट्टी समतलीकरण के बाद जरूरी खाद व रासायनिक पदार्थों को बालू के ऊपर बिछाए जाने का काम भी शुरू हो गया है। इस कार्य में सोमवार को लगभग 15 मज़दूर लगाए गए थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत