Sports Jharkhand
Love All... Game... Set... Match @ MAHI Way
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:00:25

sportsjharkhand.com टीम 

रांची


जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस चैंपियनशिप में मंगलवार की सुबह जब महेंद्र सिंह धौनी टेनिस कोर्ट पर उतरे तो परिणाम ख़बर की हैडलाइन जैसा ही रहा। सब कुछ माही के अनुसार ही हुआ। Love All... 15-00, 30-00, 40-00, Game... Set... Match. बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले में धौनी ने अपने साथी झारखंड के नंबर एक रैंक खिलाड़ी सुमित के साथ मिलकर ब्रजेश-पवन की जोड़ी को  6-1, 6-1 से धो डाला। पूरे मैच के दौरान सर्विस को छोड़ दें तो धौनी ने ज्यादा समय नेट पर ही गुजारा। नेट पर धौनी का खेल काफी शानदार रहा और उन्होंने दर्जनों पॉइंट्स स्मैश से अपनी जोड़ी के लिए जुटाए। स्मैश ऐसे थे की कई बार गेंद कोर्ट से बाहर चली गयी।


क्रिकेट में विकेट के पास, टेनिस में नेट के पास

खेल को नज़दीक से देखने व खेलने का अपना नशा होता है। धौनी इस नशे की चपेट में हैं क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका में विकेट के सबसे करीब रहने की आदत ही शायद टेनिस कोर्ट पर भी धौनी को नेट पर ले आयी। नेट पर खेलते हुए धौनी ने कई शानदार स्मैश-वॉली-लौब लगाकर विपक्षी टीम को कोर्ट के चारों ओर जमकर छकाया। 


और...सेल्फी से परेशान धौनी ने छोड़ा टेनिस कोर्ट

JSCA स्टेडियम स्थित टेनिस कोर्ट पर धौनी 8.10 में ही पहुंच गए। कोर्ट के एक किनारे बैठकर मैच का लुत्फ उठाते रहे और अपनी बारी का इंतज़ार करते रहे। 8.30 बजे मीडियाकर्मियों की भीड़ इकट्ठी हो गई और साथी खिलाड़ियों के साथ ही मीडियाकर्मियों द्वारा जबरदस्ती सेल्फी लिए जाने से धौनी नाखुश दिखे और टेनिस कोर्ट छोड़कर CCC की तरफ चले गए। मीडियाकर्मियों ने उनका पीछा करना चाहा लेकिन आयोजकों ने स्थिति को संभाला। लगभग 20 मिनट बाद धौनी आए और मैच करीब आधे घंटे विलंब से शुरू हुआ। मैच के दौरान आयोजकों ने सफलतापूर्वक मीडियाकर्मियों को नियंत्रित किया। मैच समाप्त होते ही धौनी इंडोर स्टेडियम चले गए।



टेनिस कोर्ट पर महेंद्र सिंह धौनी की एकाग्रता ने एक कोच के रूप में मुझे काफी प्रभावित किया है। मैच का परिणाम बता रहा है कि धौनी ने कोर्ट पर भी कुछ पसीना बहाया है।


काका, टेनिस कोच