sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
रांची की टीम ने शनिवार को खूंटी जिला थ्रोबॉल संघ के तत्वाधान में बिरसा कॉलेज ग्राउंड, खूंटी में आयोजित 6वीं सीनियर राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के दोनों वर्गों का ख़िताब जीत लिया है। पुरुष वर्ग में राँची ने धनबाद को हराकर प्रतियोगिता पर कब्ज़ा किया जबकि लोहरदगा टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। रांची ने धनबाद को सीधे सेटो में 25-15, 26-24 से हराकर प्रतियोगिता जीती। जबकि लोहरदग्गा ने पलामू को 25-23, 25-22 हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीँ महिला वर्ग में रांची ने पलामू को सीधे सेटो मे 25 -21, 25-18 से हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा किया वहीँ धनबाद ने खूंटी को 25 - 13, 25-17 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्ज़ा किया। समापन समारोह में जिला उप प्रमुख जीतेन्दर कश्यप एवम् झारखण्ड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्य्क्ष डॉ राजेश गुप्ता ने पुरष्कार वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखण्ड राज्य थ्रोबॉल संघ के सचिव हरीश कुमार, सुशिल सांगा, मनोज शर्मा, तपन राउत, नगीना कुमार, गौरव सिंह, गौतम सिंह, नीरज वर्मा उपस्थित थे।प्रतियोगिता में 14 जिलों की टीमें भाग ले रही थीं।
परिणाम इस प्रकार रहे
प्रथम स्थान (पुरुष) - राँची
दूसरा स्थान (पुरुष) - धनबाद
तीसरा स्थान (पुरुष) - लोहरदग्गा
प्रथम स्थान (महिला) - राँची
दूसरा स्थान (महिला) - पलामू
तीसरा स्थान (महिला) - धनबाद
प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी (पुरुष) - इरफ़ान (पलामू)
प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) - शायरा कायनात (पलामू)
मैन ऑफ़ द फाइनल - विवेक यादव (धनबाद)
वीमेन ऑफ़ द फाइनल - जेबा परवीन (राँची)
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत