sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
17 जुलाई से राजधानी में फुटबॉल सुपर डिवीज़न लीग का आगाज़ होने जा रहा है। सोमवार को रांची कॉलेज मैदान में होनेवाले उद्घाटन समारोह के बाद गत विजेता मेकॉन और BPSS दुबलिया के बीच सुपर डिवीज़न का पहला मुकाबला खेला जाएगा। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (CAA) ने प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली है। इस निमित्त शनिवार को मोरहाबादी मैदान में रेफरियों की एक बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में CAA के महासचिव मो हलीमुद्दीन व विनोद किस्पोट्टा ज़रूरी दिशा-निर्देश भी दिए। लीग के मुकाबले रांची कॉलेज मैदान, हरमू मैदान और संत पॉल स्कूल के मैदान में खेले जाएंगे।
एक टीम से 25 खिलाड़ी होंगे निबंधित
CAA ने इस बार प्रत्येक टीम में 25 खिलाड़ियों के निबंधन का फैसला लिया है। पिछली बार 20 खिलाड़ियों का निबंधन किया गया था। पिछली बार लगभग 2840 का निबंधन हुआ था। इस बार निबंधित खिलाड़ियों की संख्या 3300 तक हो सकती है।
B डिवीज़न में टीमों की संख्या सीमित की जाएगी - महासचिव
CAA के महासचिव मो हलिममुद्दीन ने sportsjharkhand.com को बताया कि इस बार बी डिवीज़न में टीमों की संख्या कम करने का प्रस्ताव है। पिछली बार 110 टीमों ने बी डिवीज़न का मैच खेला था। जिससे काफी ज्यादा संख्या में मैचों का आयोजन करना पड़ा था और लीग देर से समाप्त हुआ। हलिममुद्दीन ने कहा कि संघ की बैठक में इसपर आखिरी फैसला लिया जाएगा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत