sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर आम्रपाली ग्रुप ऑफ कंपनीज़ की 46 विभिन्न कम्पनियों के दस्तावेजों की फॉरेंसिक ऑडिट जारी है। महेंद्र सिंह धौनी-साक्षी धौनी के आम्रपाली ग्रुप के साथ वित्तीय लेन-देन के खुलासे के बाद झारखंड के खेल प्रशंसक उहापोह की स्थिति में हैं। sportsjharkhand.com इसी संदर्भ में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) और आम्रपाली ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के बीच हुए वित्तीय लेन-देन से पर्दा उठाने जा रहा है। दस्तावेज बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2011-12 में आम्रपाली मीडिया विजन प्राइवेट लिमिटेड और JSCA के बीच वित्तीय लेन-देन हुआ। JSCA के वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट के शिड्यूल 3 में इसी कंपनी के 1 लाख 11 हज़ार 111 रुपये की करंट लाइबिलिटीज़ में दर्शाया गया है। यह लाइबिलिटीज़ 2016-17 तक दिखाई जाती रही लेकिन आम्रपाली ग्रुप पर मामला गरमाते ही वित्तीय वर्ष 2017-18 से ये लाइबिलिटीज़ गायब हो गई। ये रकम किस हेड में प्राप्त हुआ इसका वर्णन 2017-18 के वित्तीय रिपोर्ट में कहीं दर्ज नहीं है। राइट ऑफ करने का समय संदेह का बाज़ार गर्म करता हुआ नजर आ रहा है।
यही नहीं 2011 में JSCA ने पहली और आखिरी बार झारखंड प्रीमियर लीग T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में भी आम्रपाली ग्रुप ऑफ कंपनीज़ की एक कंपनी अल्ट्रा होम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने 10 लाख रुपये JSCA को दिये। कुल मिलाकर आम्रपाली ग्रुप की दो कंपनियों ने 11 लाख 11 हज़ार 111 रुपये JSCA के एकाउंट में दिए।
ये 11 लाख 11 हज़ार 111 रुपये होम बायर्स के तो नहीं
दस्तावेज बताते हैं JSCA में पैसा लगानेवाली अल्ट्रा होम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में अनिल कुमार शर्मा, अजय कुमार व शिव प्रिय शामिल हैं। ये वही तिकड़ी है जो होम बायर्स के पैसे हेर-फेर के मामले में SC के रडार पर हैं। आम्रपाली मीडिया विजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल में अजय कुमार, शिव प्रिय व पल्लवी मिश्रा शामिल हैं। इन दो कंपनियों ने जो पैसा JSCA को दिया/इन्वेस्ट किया प्रथम दृष्ट्या ये पैसे होम बायर्स के ही प्रतीत हो रहे हैं। जांच जारी है देर सवेर सच्चाई सामने आ ही जाएगी।
फ्रॉड लोगों व कंपनियों से JSCA का पुराना याराना
आम्रपाली ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के अलावा भी JSCA के चाहते न चाहते हुए भी संबंध कई फ्रॉड लोगों व कंपनियों से रहे हैं। कुछ प्रमुख फ्रॉड लोगों-कंपनियों की लिस्ट
1. संजय चौधरी, ED और इंटरपोल भी जिसे 10 वर्षों में नहीं ढूंढ पाई, JSCA का आजीवन सदस्य था
2. संजीवनी बिल्डकॉन : जमीन-घर के नाम पर ठगी के लिए कुख्यात कंपनी, JSCA को दिए 7.42 लाख रुपये
3. शिव नरेश : राष्ट्रीय खेल घोटाले से जुड़ी एक कंपनी, JSCA को दिए 10 लाख रुपये
4. विवेकानंद चौधरी, RU घोटाले में निचली अदालत ने सज़ा सुनाई, आजीवन सदस्य
5. संजय सिंह, न्यायिक हिरासत का लंबा अनुभव, आजीवन सदस्य
6. इसके अलावा भी लगभग एक दर्ज़न आजीवन सदस्य ऐसे हैं जो जेल यात्रा के अनुभवी हैं। हत्या, साज़िश, भ्रष्टाचार जैसे छोटे-मोटे मामलों में। सभी आजीवन सदस्य
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत