sportsjharkhand.com टीम रांची पाकुड़
जिला पुलिस परिवार के तत्वाधान में 5 मई तक पुलिस लाइन चलनेवाली चार दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रिय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि रेंज DIG अखिलेश झा ने झंडोतोलन कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश पाकुड़, उपायुक्त पाकुड़, पुलिस अधीक्षक गोड्डा, पुलिस अधीक्षक साहिबगंज, पुलिस अधीक्षक पाकुड़ समेत जिला के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, तीरंदाजी, हॉकी की स्पर्धा में संथाल परगना के दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज समेत मेजबान पाकुड़ पुलिस की महिला/ पुरुष टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु तकनीकी पदाधिकारी के रूप में योगेश प्रसाद, मो बेलाल, तेज नारायण समेत अन्य लोग व पुलिसकर्मी सहयोग कर रहे है।
पहले दिन एथलेटिक्स का परिणाम
5000 मीटर दौड़, पुरुष
स्वर्ण : नेपाल बास्की, पाकुड़
रजत : होपना मुर्मू, गोड्डा
कांस्य : अक्षय किस्कू, गोड्डा
5000 मीटर दौड़, महिला
स्वर्ण : निभा कुमारी, पाकुड़
रजत : नीलम कुमारी, दुमका
कांस्य : रंजू कुमारी, दुमका
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत