Sports Jharkhand
COA ने मेल भेज कहा \'इन प्रावधानों\' को बदलो, JSCA ने लगे हाथ \'उन प्रावधानों\' को भी बदल दिया जिसे COA ने सही ठहराया था
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:44:02

sportsjharkhand.com टीम

रांची

JSCA और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त COA के बीच तकरार का सिलसिला जारी है। 27 अगस्त को JSCA की मैनेजमेंट कमिटी ने COA के निर्देश के आलोक में संविधान में संशोधन करने का दावा करते हुए उसे COA की सहमति के लिए भेज दिया। JSCA की मैनजमेंट कमिटी ने जो संविधान COA को भेजा है उनमें COA द्वारा निर्देशित प्राबधानों में बदलाव तो किए ही गए लेकिन साथ ही पूर्व में COA द्वारा सही ठहराए गए प्रावधानों में भी बदलाव कर दिया है। JSCA ने ऐसा संभवतः चुनावी प्रक्रिया को धीमा करने की नीयत से किया है। वरना पूर्व में सही ठहराए गए प्रावधानों में बदलाव के और क्या मायने हो सकते। संभव है कि COA फिर से JSCA को संशोधन के लिए मेल करे, ऐसे में 14 सितंबर और 24 सितंबर की डेडलाइन के अंदर चुनाव कराना संभव नहीं हो पाएगा।


JSCA को चुनाव की रणभेरी ने COA के निर्देश मानने को किया मजबूर

BCCI के चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। COA ने तय समय सीमा में लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों व उसके बाद SC के निर्देशों के आलोक में सभी राज्य संघों को अपने संविधान में बदलाव का अल्टीमेटम दे दिया है। BCCI चुनाव में हिस्सेदारी के लिए बदलाव को COA की मंजूरी अनिवार्य हो गई। जो JSCA 4 नवंबर 2018 से संविधान संशोधन पर COA की बात इग्नोर कर रहा था, वो 23 अगस्त से अचानक COA की धुन पर क्यों नाचने लगा ? समझना ज्यादा कठिन नहीं है लेकिन बंदर बूढ़ा हो जाने पर गुलाटी मारना थोड़े ही छोड़ देता है।


COA ने इन प्रावधानों को बदलने का दिया था निर्देश

4 नवंबर 2018 व 23 अगस्त 2019 को COA ने JSCA को मेल भेजकर अंशतः संविधान के इन प्रावधानों को बदलने, सुधारने व खत्म करने का निर्देश दिया था

Section 1(d), 

Section 7 (b), 

Section 12 (d)(f), 

Section 13 (b),

Section 14, 

Section 15 (2), 

Section 20, 

Section 23, 

Section 24,

Section 27(a) (i) (ii)(iii)(iv)(v)(vi)(vii) और

Section 30 में बदलाव को अक्षरसः लागू करने को कहा था। 

JSCA ने इसे अंशतः सुधार दिया है लेकिन COA द्वारा उपरोक्त प्रावधानों में बदलाव की आड़ में निम्नलिखित प्रावधानों में भी कांट-छांट और अतिरिक्त क्लाउज़ जोड़ दिया गया है। जिन Section COA की अनुमति के बगैर बदलाव किया है वे हैं

Section 1 (r) कुछ शब्दों को हटाया-जोड़ा गया है

Section 2 (d) कुछ शब्दों को हटाया-जोड़ा गया है

Section 7 (k) कुछ नए प्रावधान जोड़े गए हैं

Section 8 में कुछ शब्दों को हटाया-जोड़ा गया है, एक अतिरिक्त वाक्य जोड़ा गया है

Section 9 A, 9B और 9C नए प्रावधान जोड़े गए हैं

Section 12 (r) (z) कुछ शब्दों को हटाया-जोड़ा गया है

Section 15 कुछ शब्दों को हटाया-जोड़ा गया है

Section 16  में वित्तीय सब-कमिटी और तकनीक सब-कमिटी का प्रावधान क्रमशः 16 ( i )और 16 (iii) में किया गया है

Section 31 (d) कुछ शब्दों को हटाया-जोड़ा गया है

Section 33 (ii) (iii) कुछ शब्दों को हटाया-जोड़ा गया है

Section 34 Inco

Section 35 में (1) (i)(ii) (iii) (iv) (v) को हटा दिया गया है जबकि 2,3,4 और 5 को क्रमशः 1,2,3 और 4 बना दिया गया है।

Section 41 में एक प्रावधान और जोड़ा गया है।

इसके अलावा भी JSCA द्वारा कई छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं।