Sports Jharkhand
37वीं सब जूनियर तीरंदाज़ी में झारखण्ड उपविजेता बना
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:15:17

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेली गयी 37वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में झारखण्ड ओवरऑल उपविजेता बना। 17 से 21 मार्च तक चली प्रतियोगिता में झारखण्ड के युवा तीरंदाजों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता का ओवरऑल खिताब सेना की टीम के नाम रहा। 

प्रतियोगिता के आखिरी दिन झारखण्ड के तीरंदाजों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।रिकर्व बालक में कमल, अरित्र, आशुतोष व करण ने स्वर्ण, रिकर्व बालिका में प्राची, सुष्मिता, संगीता व सानिया ने कांस्य, इंडियन राउंड बालिका में रजत, बालिका रिकर्व एकल में प्राची ने रजत और बालिका एकल में दीप्ति ने कांस्य पदक जीता।