Sports Jharkhand
रांची विश्वविद्यालय पुरुष क्रिकेट टीम घोषित
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:08:27

sportsjharkhand.com टीम

रांची

पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये रांची विवि पुरुष टीम की घोषणा कर दी गयी। विवि के खेल संयोजक शेखर बोस ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ी 10 जनवरी को रांची विवि में 11.30 बजे खेल विभाग के पास रिपोर्ट करें। टीम विद्यासागर विवि मेदिनीपुर के लिए रवाना होगी। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मैट्रिक-इंटरमीडिएट का मूल प्रमाण पत्र व फोटोकॉपी तथा एडमिशन का रशीद लाना अनिवार्य है।

टीम इस प्रकार है

सुबोध कुशवाहा, विजय जेना, प्रेम कुमार, रितेश रितू राज, विजय यादव, बीरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार सुरी, रिसव खत्री, मो. मदरसर, कार्तिक ठाकुर, विनीत कुमार सिंह, पुष्कर कुमार, स्वेताभ उपाध्याय, रवि कुमार, चन्दन कुमार शर्मा, कुदन कुमार, अमन कुमार, प्रियांशु प्रिंस, नबनीत झा, सत्यम कुमार झा, मनीष तिवारी व अरप्रीत कुमार।