Sports Jharkhand
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंधविश्वास मिटाने के लिए दौड़े पलामूवासी
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:49:20

sportsjharkhand.com टीम

पलामू

खेल समाज में व्याप्त कुप्रथाओं और कुरीतियों को मिटाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। खेल उग्रवाद से निपटने के लिए सोशल पुलिसिंग का पहले से ही अभिन्न हिस्सा रहा है। अब पलामू में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ज़िला पुलिस द्वारा अन्धविश्वास मिटाओ दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में 200 से ज्यादा खिलाड़ियों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। दौड़ के दौरान स्कूली छात्रों ने अंधविश्वास से मुक्ति संबंधित स्लोगन से जुड़ी तख्तियां भी ले रखी थीं। इस अवसर पर पलामू पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा ने सभी को संबोधित करते हुए अंधविश्वास से मुक्ति की दिशा में सार्थक पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक कुरीति पर विजय तभी प्राप्त की जा सकती है जब युवाओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो। पता हो कि हाल में ही अंधविश्वास के चक्कर मे हाल में ही एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया था।


सभी लोगों से अनुरोध है कि अन्धविश्वास के चक्कर में नहीं पड़ें और विज्ञान की ओर देखें।

इंद्रजीत महथा, एसपी, पलामू