Sports Jharkhand
14वीं राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
14:11:14

sportsjharkhand.com टीम

रांची/रामगढ़

रामगढ़ के रजरप्पा मैदान में शनिवार से 14वीं झारखंड राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। भाग ले रही टीमों के मार्च पास्ट के साथ ही प्रतियोगिता का विधिवत आगाज़ हुआ। दो दिनों तक आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता के पहले दिन सुबह के सत्र में 6 इवेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए। जिनमे से बोकारो ने 2 स्वर्ण पदक जीते जबकि रांची, रामगढ़, जमशेदपुर व JJA ने 1-1 स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन रामगढ़ जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा किया जा रहा है।


परिणाम

1500 मीटर पुरुष वर्ग 

स्वर्ण : सोलेम हेम्ब्रम, बोकारो 4:16:00 मिनट

रजत : पवन कुमार सिंह, गिरिडीह, 4:18:00 मिनट

कांस्य : सुशील कुमार, धनबाद, 4:20:00 मिनट


1500 मीटर महिला वर्ग

स्वर्ण : शहनाज परवीन, रामगढ़ 5:32:00 मिनट

रजत : शुभलता कुमारी, रामगढ़, 5:37:00 मिनट

कांस्य : प्रतिमा कुमारी, हज़ारीबाग, 5:40:00 मिनट


गोला फेंक पुरुष वर्ग 

स्वर्ण : गगनदीप सिंह, JJA, 11.04 मीटर

रजत : शुभम कुमार ठाकुर, पूर्वी सिंहभूम, 10.80 मीटर

कांस्य : भगवंत सिंह, रामगढ़, 10.47 मीटर


गोला फेंक महिला वर्ग

स्वर्ण : पुतुल कुमारी, हज़ारीबाग, 8.19 मीटर

रजत : प्रियंका कुमारी, धनबाद, 7.94 मीटर

कांस्य : पूजा दलाल, बोकारो, 7.83 मीटर


ऊंची कूद पुरुष वर्ग 

स्वर्ण : अब्दुल मज़ीद, बोकारो, 1.69 मीटर

रजत : विकास किस्कू, धनबाद, 1.69 मीटर

कांस्य : मनीष कुमार गुप्ता, गढ़वा, 1.60 मीटर


ऊंची कूद महिला वर्ग

स्वर्ण : विनती बेहरा, जमशेदपुर, 1.37 मीटर

रजत : निशा कुमारी, रांची, 1.37 मीटर

कांस्य : बसंती, साहेबगंज, 1.28 मीटर