sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
स्टील सिटी की महिलाएं शुक्रवार को एक नया इतिहास रचने जा रही हैं। जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (JSA) के तत्वावधान में स्टील सिटी के इतिहास में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होनेवाले इस ऐतिहासिक लीग में स्टील सिटी की कुल 7 टीमें भाग ले रही हैं। 19 जुलाई से 29 जुलाई तक लीग का आयोजन होना है। लीग का पहला मुकाबला शुक्रवार की शाम 4 बजे से जमशेदपुर वीमेंस FC और संत थॉमस FC के बीच खेला जाएगा। ये जानकारी JSA के सचिव अविनाश कुमार ने दी।
लीग में भाग लेनेवाली टीमें
जमशेदपुर वीमेंस FC, संत थॉमस FC, सरकार वीमेन फुटबॉल अकादमी, BLS फुटबॉल अकादमी, अर्बन सर्विस, स्वेता देवी मेमोरियल FC और बॉयज क्लब की महिला टीमें भाग लेंगी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत