sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
क्या आप जानते हैं कि IPL 10 में बल्ले से तहलका मचा रहे पुणे सुपर जायंटस के प्रतिभावान खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी की जन्मभूमि रांची है। यही नही 6 साल की उम्र तक वे रांची में ही रहे और वर्धमान कंपाउंड स्थित होली क्रॉस स्कूल के विद्यार्थी भी रहे। राहुल के पिता अजय त्रिपाठी सेना में कार्यरत थे और जब उनकी पोस्टिंग रांची में थी तभी राहुल का जन्म हुआ। यही नही राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कांके रोड के संस्थापक मधु त्रिपाठी की छोटी बहन सरोज त्रिपाठी के पुत्र हैं। राहुल का ननिहाल झारखंड का पलामू जिला में है, लेकिन परिवार अभी पुणे में सेटल कर गया हैं। राहुल ने महाराष्ट्र से कूच बिहार ट्रॉफी में बढिया प्रदर्शन किया जिसके प्रदर्शन के आधार पर रणजी टीम के लिए चयनित हुए। युवराज सिंह की तरह इन्होने भी एक ओवर में छह छक्के जड़े हैं।
IPL के दसवें संस्करण में राहुल को बेस वेल्यू दस लाख में पुणे सुपर जायंटस ने टीम में लिया। मयंक अग्रवाल के चोटिल होने के बाद मिडिल ऑर्डर से ओपनिंग का मौका मिला उसके बाद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से सुर्खियों में आ गए।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत