Sports Jharkhand
स्क्वैश : राजवीर, दीपिका, गौतम, कर्ण, उदय व स्वेता को स्वर्ण
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:36:56

सफायर इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में तीसरी झारखंड राज्य स्क्वैश प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गो में राजवीर सिंह, दीपिका, गौतम भाटिया, गौतम अग्रवाल, कुमार कर्ण, कलिंदा प्रियदर्शनी, उदय चंद राय व स्वेता बुधिया ने स्वर्ण पदक जीते। बालक अंडर-12 में हर्ष सुंडी, आर्य बुधिया, आयुश पोद्दार, अंडर-17 में मानस अडुकिया, वेदांत तनेजा, तन्मय बजाज, अंडर-25 पुरुष वर्ग में सिद्वार्थ भाटिया, विजय उरांव, दीक्षा, सुभाष सिंह मुंडा, अमरप्रीत सिंह ने अपने-अपने वर्गो में पदक प्राप्त किये। प्रतियोगिता का संचालन सुखदेव सिंह, आशिष कुमार सिंह, मानिक कंचारी, सुभाष सिंह मुंडा, एस.के.दत्ता, संगीता व सोमरा मुर्मू ने किया। खिलाड़ियो के बीच अनिल कुमार मिश्रा, विवेक कुमार, सुनिल गुप्ता एवं झारखंड स्क्वैश संघ के महासचिव अजय झा ने पुरस्कार वितरण किया।