Sports Jharkhand
झारखंड राज्य लॉन टेनिस शनिवार से
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:35:30

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड राज्य लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2018 (पुरुष एवं महिला) शनिवार से धुर्वा स्थित JSCA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टेनिस कोर्ट में शुरू हो रही है। शनिवार की सुबह 8 से 9 बजे तक निबंधन के बाद ड्रा के माध्यम से मैच का शेड्यूल तय होगा। सुबह के सत्र से ही मैच भी शुरू हो जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम 4.30 बजे मैराथन एथलीट के रूप में अपनी पहचान बना चुके वरीय IAS अधिकारी के के सोन करेंगे। इस अवसर पर सेन्ट्रल टैक्सेस की एडिशनल कमिश्नर मोनिका बात्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।