Sports Jharkhand
sportsjharkhand.com की खबर का बड़ा असर, प्रभात शर्मा TFI के महासचिव पद से हटाए गए
sportsjharkhand.com टीम रांची
23:50:27

sportsjharkhand.com टीम

रांची/दिल्ली

महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोप में संजय शर्मा के जेल जाने के बाद 11 फरवरी 2017 को sportsjharkhand.com ने \\\"जाँच का दायरा बढे तो... कई और के उतर जाएंगे लंगोट\\\" शीर्षक से पहली खबर खबर छापी थी तो ये अंदाज़ा भी नही था कि हमारी मुहिम प्रभात शर्मा के इस्तीफे तक पहुंचेगी। 

बुधवार 31 मई को दिल्ली में अध्यक्ष चेतन आनंद की अध्यक्षता में TFI कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रभात शर्मा को महासचिव पद से हटाते हुए सस्पेंड कर दिया गया। इस फैसले को 21 राज्यों के ताईक्वांडो संघ ने भी अपना समर्थन दिया। 8 जुलाई को ओडिशा में आयोजित होनेवाले AGM में इस फैसले की संपुष्टि की औपचारिकता पूरी की जाएगी। बुधवार की बैठक में कार्यसमिति के 18 में से 14 सदस्य मौजूद थे। बैठक के बाद लिए गए फैसलों की जानकारी IOA, विश्व ताईक्वांडो फेडरेशन और एशियाई ताईक्वांडो फेडरेशन को भी मेल से भेज दिया गया है।

राज ककाटि बने नए महासचिव

प्रभात शर्मा को सस्पेंड किये जाने के बाद सर्वसम्मति से असम के रहनेवाले राज ककाटि को महासचिव नियुक्त किया गया। कार्यसमिति के इस फैसले की भी संपुष्टि अगले AGM में करा ली जाएगी। 

कार्यसमिति सदस्यों की चट्टानी एकता के सामने झुके TFI अध्यक्ष

26 मई को जब TFI कार्यसमिति  के 14 सदस्य दिल्ली में जुटे और प्रभात शर्मा को महासचिव पद से हटा दिया तो अध्यक्ष चेतन आनंद ने प्रभात शर्मा के बचाव में इस बैठक को अवैध करार देते हुए एक पत्र निकाल डाला। लेकिन मात्र 5 दिन में ही बाज़ी पूरी तरह पलट गई और हवा के रुख को परखते हुए चेतन आनंद ने कार्यसमिति के फैसले पर आधिकारिक बैठक कर हामी भर दी।

अब झारखंड ताइक्वांडो/वेटलिफ्टिंग संघ से बाहर करने की चलेगी मुहिम

TFI से प्रभात शर्मा के बाहर हो जाने के बाद अब sportsjharkhand.com की अगली मुहिम शर्मा बंधुओं को ताईक्वांडो झारखंड और वेटलिफ्टिंग संघ से बाहर कराने की ओर लगेगा। जब तक ये बाहर नही होंगे तब तक हमारी ये मुहिम जारी रहेगी।