Sports Jharkhand
सुजाता और बेला का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी, दोनों ने जीता स्वर्ण पदक
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:19:07

sportsjharkhand.com टीम

रांची

लास एंजिल्स में हो रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में झारखंड की महिला खिलाड़ियों का जलवा जारी है। मंगलवार की सुबह पॉवरलिफ्टिंग पुश पुल स्पर्धा के 84 किलो वर्ग में सुजाता भगत ने और बेला घोष ने 63 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक पदक पर कब्ज़ा जमाया। 2017 वर्ल्ड पुलिस गेम्स में अब तक बेला ने दो स्वर्ण और सुजाता के एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत लिया है। दो दिन पहले ही बेंचप्रेस स्पर्धा के 63 किलो वर्ग में बेला ने स्वर्ण और इसी स्पर्धा के 84 किलो वर्ग में सुजाता ने रजत पदक जीता था।

इससे पहले 2015 वर्जीनिया वर्ल्ड पुलिस गेम्स में सुजाता भगत और बेला घोष ने 1-1 स्वर्ण पदक और 1-1 रजत पदक जीता था।