Sports Jharkhand
टाॅरियन वर्ल्ड स्कूल में बास्केटबॉल पर सेमिनार
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:59:41

sportsjharkhand.com टीम

रांची

राजधानी के निजी स्कूल सिर्फ शिक्षा ही नहीं अब खेल व खेल से जुड़े आयोजनों को लेकर भी काफी संजीदा नज़र आ रहे हैं। पिछले तीन माह से निजी स्कूलों में लगातार खेल व खेल से जुड़े आयोजन हो रहे हैं इसी क्रम में शुक्रवार को टाॅरियन वर्ल्ड स्कूल में रिलायंस फाउंडेशन और एनबीए इंडिया के तत्वावधान में बास्केटबॉल के प्रशिक्षकों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के करीब 100 युवा कोचों को ड्रील, स्किल और बास्केटबाॅल की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। कैमरून NBA बास्केटबॉल स्कूल के तकनीकी निदेशक जोएल योबा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे। स्कूल के बास्केटबॉल कोच संतोष कुमार सिंह ने सेमिनार को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।