Sports Jharkhand
U 14 कबड्डी लीग : SS उच्च विद्यालय चिलदाग बालक व संत फ्रांसिस स्कूल बाहिया बालिका वर्ग में चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:47:21

sportsjharkhand.com टीम

रांची

पहली रांची जिला अंडर 14 कबड्डी लीग में बालक वर्ग का खिताब SS हाई स्कूल चिलदाग बना जबकि बालिका वर्ग में संत फ्रांसिस स्कूल बाहिया ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया। बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर संत फ्रांसिस स्कूल, सामलौंग व बालिका वर्ग में  कस्तूरबा गांधी विद्यालय, अनगडा रहा। मुख्य अतिथि सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो एवं आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक महतो और कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा आदि गणमान्य व्यक्ति ने विजयी खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया। समापन समारोह में संत फ्रांसिस बाहिया की छात्राओं ने झारखंड के लोकगीत से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समापन समारोह के दौरान रांची जिला कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हेमंत महतो, उपाध्यक्ष तनिजर मुंडा, जॉइंट सेक्रेटरी उमेश यादव,  कोषाध्यक्ष राम जीत राम, मुख्य कोच परमेश्वर महतो एवं रांची जिला कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण सिंह समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे।