Sports Jharkhand
CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता : U 17 तैराकों ने U 19 से बेहतर समय निकाला
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:22:52

sportsjharkhand.com टीम

रांची


मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एक्वेटिक स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हुई CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन U 17 के बालक एवं बालिका तैराकों ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अपने सीनियर U 19 के तैराकों से बेहतर समय निकाल सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। बालक एवं बालिका दोनों के फ्री स्टाइल स्पर्धा में यही दोहराया गया। सुबह के सत्र में U 19 बालक फ्री स्टाइल में मॉडर्न स्कूल के विशाल ग्रेवाल ने 02:03.19 मिनट के समय के साथ स्वर्ण जीता, गेट वे स्कूल हरियाणा के गौरव दाहिया ने 02:09.07 मिनट के साथ रजत और इंडियन स्कूल दुबई के हृदय एस सुंदरम ने 02:11.49 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं U 17 बालक वर्ग में इंडियन स्कूल दुबई के अंश रस्तोगी ने 02:01.81 मिनट के साथ स्वर्ण, मिलेनियम स्कूल दुबई के आकाशदीप सिंह ने 02:01.89 मिनट के साथ रजत पदक और बाल भारती पब्लिक स्कूल के अनुराग सिंह ने 02:02.42 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता। U 17 के महिला तैराकों ने भी U 19 के तैराकों से बेहतर समय निकाल कर (नीचे परिणाम देखें) सीनियर खिलाड़ियों के लिए तगड़ी चुनौती पेश की है। ये महज संयोग है या कुछ और ये आनेवाले दिनों और परिणामों से स्पष्ट हो जाएगा। सुबह के सत्र के बाद रंगारंग उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें DGP बी बी प्रधान मुख्य अतिथि के हैसियत से मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर DPS के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और बेहतर प्रदर्शन की कामना की। मेजबान DPS रांची की बच्चियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर झारखंड तैराकी संघ के महासचिव शैलेन्द्र तिवारी, संतोष सिंह समेत कई खेलप्रेमी व DPS के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 


अन्य परिणाम इस प्रकार रहे


U 19 बालिका फ्री स्टाइल 200 मीटर


स्वर्ण : शिवांगी शर्मा बाल भारती पब्लिक स्कूल 02 मिनट 18.36 सेकंड

रजत : नव्या सिंह, DPS 02 मिनट 24.25 सेकंड

कांस्य : श्रेया कुमार, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल, 02 मिनट 25.66 सेकंड


U 17 बालिका फ्री स्टाइल 200 मीटर


स्वर्ण : स्मृति महालिंगम, चेट्टिनाड विद्याश्रम, 02 मिनट 16.83 सेकंड

रजत : केजिया कैथरीन, दिल्ली प्राइवेट स्कूल, शारजाह 02 मिनट 18.76 सेकंड

कांस्य : श्रेन्थि डी एस, अमृत विद्यालयम, 02 मिनट 19.39 सेकंड


U 14 बालिका मेडले 200 मीटर


स्वर्ण : शक्ति बालकृष्णन, इंडियन हाई स्कूल, दुबई 02 मिनट 36.75 सेकंड

रजत : सान्वी एस राव, नेशनल पब्लिक स्कूल, 02 मिनट 45.70 सेकंड

कांस्य : श्रेया मैरी कमल, राजगिरि पब्लिक स्कूल, एर्नाकुलम 02 मिनट 46.94 सेकंड


U 14 बालक मेडले 200 मीटर


स्वर्ण : उत्कर्ष संतोष पाटिल, अरबिंदो मेमोरियल स्कूल 02 मिनट 28.13 सेकंड

रजत : जैनुल हुसैन, न्यू दिगंबर स्कूल, इंदौर 02 मिनट 39.72 सेकंड

कांस्य : साई निहार, क्रीक प्लानेट स्कूल, 02 मिनट 31.08 सेकंड



आयोजन में खुले दिल से सहयोग करने के लिए खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, सचिव राहुल शर्मा एवं उनकी पूरी टीम तथा CCL CMD गोपाल सिंह एवं उनकी पूरी टीम के हम शुक्रगुजार हैं। 


डॉ राम सिंह, प्राचार्य, DPS रांची