sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय इमा कप राष्ट्रीय आमंत्रण कराटे प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के कराटेकारों ने छह स्वर्ण पदक जीते। झारखंड का खाता दो कांस्य पदक के साथ संत जोसेफ क्लब के सारांश कुमार ने खोला। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के अधिकृत जज आैर कराटे एसोसिएशन आॅफ इंडिया के उपाध्यक्ष हानशी जेएस कलाइमनी, इमा के तकनीकी निदेशक सह मुख्य आयोजक रेंसी सुनील किस्पोटृा, एशियन कराटे फेडरेशन जज रेंसी जयंत कुमार कर्मकार, अंतरराष्ट्रीय खिलाडी वेलिना वेलेनटिना ने दीप जला कर किया. इस अवसर पर जज आैर रेफरी सेंसाइ बिश्वजीत बड़ाईक, काबुली पटनायक, श्रीकांत बड़ाईक, अनुशक्ति सिंह, असिम कुमार भोय समेत कई खेलप्रेमी मौजूद थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत