Sports Jharkhand
प्लेयर अकादमी व रॉयल थंडर जीते
sportsjharkhand.com टीम रांची
00:01:02

sportsjharkhand.com टीम

रांची

टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में स्पोर्ट्स एडिक्शन ग्रुप द्वारा कराये जा रहे नेशनल क्रिकेट लीग के तीसरे दिन दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी ने विदर्भ चैलेंजर्स को 18 रनो से हराया। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की टीम 18 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। राजीव ने 22 व मनीष ने 16 रन बनाये। प्रभात ने 3 और अभिनव ने 2 विकेट झटके। जवाब में विदर्भ चैलेंजर 100 रन पर आल आउट हो गई।आदित्य ने 26 रन का योगदान किया। मनीष ने 3 विकेट लिए ओर मैन ऑफ द मैच रहे।

दूसरे मुकाबले में रॉयल थंडर ने टॉरियन को 84 रन से हराया रॉयल थंडर ने 5 विकेट पर 175 रन का विशाल स्कोर बनाया। कृष्णकांत ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 66 गेंदों में शतक जड़ा, उन्होंने 100 रन का योगदान दिया। हिमराज ने 2 विकेट झटके। जवाब में टॉरियन की टीम 94 रन पर सिमट गई। रविवार को विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रैफिक SP संजय रंजन सिंह जी व BJP नेता ब्रजेश कुमार ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।