Sports Jharkhand
SSPF झारखंड का वार्षिक कैलेंडर जारी, जुलाई से होंगी प्रतियोगिता
sportsjharkhand.com टीम रांची
12:56:57

sportsjharkhand.com टीम

रांची

केंद्र सरकार के मानव संसाधन विभाग की खेल को स्कूली शिक्षा से जोड़ने की महत्वकांक्षी योजना  स्कूल स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन(SSPF), झारखंड के समन्वयकों द्वारा किये गए प्रयासों का असर दिखने लगा है। 5 खेल विधाओं फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, क्रिकेट व बास्केटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो दर्जन से ज्यादा स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। टीमों की संख्या बढ़े इसलिए कई स्तरों पर एक साथ काम किया जा रहा है।बुधवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में SSPF झारखंड के फुटबॉल-क्रिकेट के संयोजक चंद्रदेव सिंह ने बताया कि इस वर्ष हमें आशा है कि स्कूलों की संख्या में आशानुरूप वृद्धि होगी। इस अवसर पर SSPF झारखंड का वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया। जुलाई से सितंबर के बीच एथलेटिक्स, क्रिकेट व फुटबॉल के इवेंट होंगे जबकि फुटबॉल जुलाई के माह में किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान वॉलीबॉल के स्टेट को-ऑर्डिनेटर, ओलंपियन सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो, नारायण साहू उपस्थित थे।


10-16 साल के बच्चों को प्लेटफॉर्म देना है लक्ष्य

SSPF का उद्देश्य स्कूल में पढ़ रहे 10 से 16 साल के बच्चों को खेलने व प्रशिक्षण के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। सरकारी, गैर सरकारी, निजी किसी भी तरह के स्कूल अपना निबंधन करा सकती है। निबंधन के लिए स्कूल http://bit/sspfregister पर लॉग इन कर सकते हैं।


2000 स्कूलों के निबंधन होने पर सेंटर फॉर एक्सीलेन्स 

SSPF ने केंद्रीय स्तर पर यह फैसला लिया है कि अगर किसी भी खेल विधा में 2000 स्कूलों का निबंधन होगा तो उस विधा का सेंटर फॉर एक्सीलेन्स खोला जाएगा। जिसमें देश भर के 50 बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई, प्रशिक्षण व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


सिलवानुस डुंगडुंग व मनोहर टोपनो का नाम केंद्रीय समिति के लिए अनुसंशित

प्रेस वार्ता के दौरान स्टेट को-ऑर्डिनेटर चंद्रदेव ने बताया कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सिलवानुस डुंगडुंग व ओलंपियन मनोहर टोपनो का नाम केंद्रीय समिति के लिए अनुसंशित


स्कूलों से ही निकलेंगे भविष्य के चैंपियन, इसलिए स्कूल स्तर पर ज्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। SSPF इस दिशा में बेहतर प्रयास कर रहा है।

सिलवानुस डुंगडुंग, पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता