Sports Jharkhand
TFI से निकाले गए प्रवीण कुमार व आर डी मंगेशकर !
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:14:15

sportsjharkhand.com टीम

रांची

ताइक्वांडों फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TFI) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सचिव प्रभात शर्मा पर खिलाड़ियों से पैसे लेने के सबूत सामने आने के बाद उनपर (प्रभात शर्मा) कार्रवाई करने का दवाब बनानेवाले दो वरीय सदस्यों को TFI से सस्पेंड कर दिया गया है। sportsjharkhand.com को मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को TFI के उपाध्यक्ष और कर्णाटक के कर्ता-धर्ता प्रवीण कुमार और गोवा के सचिव और पूर्व उपाध्यक्ष आर डी मंगेशकर को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित करने के आदेश संबंधी चिट्ठी को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

अध्यक्ष चेतन आनंद के खासमखास और महासचिव प्रभात शर्मा के भाई और TFI के पूर्व सह सचिव संजय शर्मा के जेल जाने बाद परिस्थितियां काफी तेज़ी से बदल रहीं हैं। प्रभात शर्मा पर भी कार्रवाई करने का दवाब TFI के पदाधिकारियों द्वारा बनाया जाने लगा। इससे नाराज़ होकर ही दो प्रमुख लोगों को सस्पेंड का दिया गया है, जिससे की विरोध की आवाज़ को दबाया जा सके।