Sports Jharkhand
राँची जिला साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:48:27

sportsjharkhand.com टीम 

राँची

जिला साइकिलिंग द्वारा धुर्वा सेक्टर 3 में राँची जिला रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप 2018 का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग में कुल 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुई। प्रतिभागियों के उत्साह वर्धन के लिए स्थानीय पार्षद किरण देवी, माल एवं सेवा कर के अधीक्षक आलोक सिंह तथा सफल संचालन के लिए जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, रामकुमार, विनीता टोप्पो सहित संघ के अन्य पदाधिकारी अंकित, अभिषेक, प्रमोद चौबे, प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित थे। सभी विजयी प्रतिभागी आगामी झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में राँची जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

परिणाम इस प्रकार रहे 

सीनियर मेन्स - 1st राहुल, 2nd उपेंद्र भारती, 3rd अभिषेक बलमुचू

सीनियर वीमेन- 1st जीवन्ति, 2nd नेहा टोप्पो, 3rd मुन्नी कुमारी

जूनियर बॉयज - 1st नारायण महतो, 2nd अर्णव श्री, 3rd अर्जुन

जूनियर गर्ल्स - 1st कुमारी जागृति, 2nd श्रुति, 3rd सिद्धि