sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
34वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आखिरी दिन 600 मीटर दौड़ में 1 मिनट 34.6 सेकंड का समय निकालते हुए झारखंड की आशा किरण बारला ने ना सिर्फ स्वर्ण पदक जीता बल्कि इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत 951 अंक जुटाते हुए U 14 बालिका वर्ग के सर्वश्रेष्ठ एथलिट होने का गौरव भी हासिल किया। पिछले एक दशक में संभवतः ये पहला मौका है जब झारखंड का कोई एथलिट राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ एथलिट प्रदर्शन की बदौलत आंका गया हो। आशा किरण झारखंड सरकार व CCL की संयुक्त इकाई JSSPS से पिछले वर्ष लेटरल इंट्री (U 14 मेडल विजेता कोटा) कोटे से जुड़ी हैं। आशा की बड़ी बहन फ्लोरेंस बारला ने एक दिन पहले ही U 18 वर्ग के 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। दोनों वर्तमान में JSSPS के एथलीट प्रशिक्षक आशु भाटिया (15 माह से) और संजय घोष (4 माह से) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन झारखंड के एथलीटों ने 3 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य पदक जीता। आशा के अलावा ट्रायथलॉन बालक में राहुल यादव, 400 मीटर में अमित यादव ने स्वर्ण जीता जबकि पेंटाथलॉन बालिका में प्रतिभा कुमारी ने रजत पदक जीता। वहीं आशा की बहन फ्लोरेंस 200 मीटर में व 400 मीटर बाधा दौड़ में आदित्य प्रकाश ने कांस्य पदक जीता।
ब्रदर क्लेप टोपनो की खोज हैं दोनों बहनें
मूलतः गुमला की रहनेवाली बाखला बहनों में एथलेटिक्स की संभावनाओं को कोच ब्रदर क्लेप टोपनो ने पहचाना और दोनों बहनों को सरकार के डे बोर्डिंग सेंटर से जोड़ा। इसके बाद जब फ्लोरेंस ने दो साल पहले अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। तब JSSPS ने फ्लोरेंस व आशा दोनों को लेटरल इंट्री से जगह दी गई। इसके बाद दोनों के प्रदर्शन लगातार निखार आ रहा है।
JSSPS के लिए मोराल बूस्टर है ये प्रदर्शन
JSSPS से जुड़ी दोनों बहनों फ्लोरेंस व आशा का राष्ट्रीय स्तर पर उभरना अन्य कैडेट्स के लिए मोराल बूस्टर है। इस प्रदर्शन का धनात्मक प्रभाव जूनियर कैडेट्स पर पड़ेगा। झारखंड और JSSPS के लिए ये शुभ संकेत है कि पदक आ रहे हैं लेकिन लेटरल इंट्री से इतर अपने मूल कैडेट्स से भी जब इस तरह का प्रदर्शन सामने आएगा तो मज़ा दोगुना हो जाएगा।
राज्य सरकार-CCL का संयुक्त प्रयास JSSPS झारखंड के एथलीटों को सही उम्र में निखारने का काम कर रहा है। वर्तमान तो शानदार है ही भविष्य में भी इसका सुखद परिणाम देखने को मिलेगा।
रितेश आनंद, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलिट
बेस्ट एथलीट
बालक वर्ग
U 14 : दानिश मकवाना,
U 16 : पंकज वर्मा,
U 18 : नितेश पुनिया,
U 20 : आकाशदीप सिंह
बालिका वर्ग
U 14 : आशा बारला
U 16 : शैली सिंह,
U 18 : अपर्णा रॉय,
U 20 : रेणु
टीम चैंपियन शीप
बालक
U 14 : MP,
U 16 : हरियाणा,
U 18 : हरियाणा,
U 20 : हरियाणा
बालिका
U 14 : तमिलनाडु,
U 16 : महाराष्ट्र,
U 18 : केरल,
U 20 : केरल
बालक वर्ग विजेता : हरियाणा
बालिका वर्ग विजेता : केरल
ओवरऑल विनर : हरियाणा
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत