Sports Jharkhand
विवेकानंद विद्या मंदिर तलवारबाज़ी अकादमी के अतुल ने झारखंड के लिए जीता पहला पदक
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:35:47

sportsjharkhand.com टीम

रांची


नासिक में खेली जा रही राष्ट्रीय बालक एवं बालिका तलवारबाज़ी प्रतियोगिता 10/12 वर्ष में विवेकानंद विद्या मंदिर अकादमी के अतुल ने मैडल टैली में झारखंड का नाम दर्ज कराया। अतुल ने प्रतियोगिता के U 10/12 बालक वर्ग में झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता। मोरहाबादी में हुए चयन प्रतियोगिता के दौरान विवेकानंद विद्या मंदिर अकादमी के अतुल समेत आधे दर्जन खिलाड़ियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया था। इसके बाद टीम भेजने का निर्णय लिया गया था।

अतुल विवेकानंद विद्या मंदिर अकादमी, HEC का छात्र है और उसके प्रशिक्षक रामाशीष हैं। संघ के चेयरमैन राजीव रंजन, कार्यकारी अध्यक्ष अर्चित आनंद, महासचिव जयकुमार सिन्हा एवं विवेकानंद स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव अभय मिश्रा, प्राचार्य समेत स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता जाहिर की है और बधाई दी है।