sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
JSCA चुनाव के इतिहास में रिकॉर्डतोड़ मतदान के बीच सत्ताधारी गुट ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी और नफ़ीस अख्तर गुट ने सभी की सभी 15 पदों पर जीत का परचम लहराया। अध्यक्ष पद के लिए नफ़ीस अख्तर ने 406 मत लाकर अजय मारू को 141 वोटों के अंतर से हराया। अन्य सभी पदों के लिए नफ़ीस अख्तर गुट के सभी उम्मीदवार प्रभावशाली जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। विपक्षी उम्मीदवारों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंकी लेकिन सफलता उनके हिस्से नहीं आई। जीत का परिणाम के बाद ढोल-ताशों के बीच जमकर अबीर उड़े।
JSCA के चुनाव में 740 मतदाताओं में से 672 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में 653 लाइफ मेम्बरों में 596 ने मतदान किया। वहीं 87 क्लब-स्कूल-संस्थान के प्रतिनिधियों में से 76 ने मतदान किया। इससे पहले 2013 के हाइ प्रोफाइल चुनाव में 597 मत पड़े थे।
अमिताभ-अजयनाथ-बॉबी रहे जीत के सूत्रधार
दस्तावेजों पर दर्ज़ जीत भले ही नफ़ीस अख्तर गुट की हुई हो लेकिन इस जीत के सूत्रधार अमिताभ चौधरी ही रहे। अमिताभ ने अपनी समस्त कमज़ोर कड़ियों को जोड़ने के लिए रांची में अजयनाथ शाहदेव व जमशेदपुर में राजेश वर्मा बॉबी के साथ मिलकर दिन रात एक कर दिया। निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह व पिंटू दा ने भी अपनी भूमिका निभाई और टीम नफ़ीस जीत में कामयाब हुए।
6-7 सदस्यों की सदस्यता जानी तय
अपने गुट की जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अमिताभ चौधरी ने कुछ विरोधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए साफ संकेत दे दिए हैं। उनके बॉडी लैंग्वेज व बयान के शब्दों का चयन बता रहा था आनेवाले दिनों में कुछ विरोधियों को JSCA से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। 2013 का इतिहास दोहराया जाएगा कुछ लोग निकाले जाएंगे और कुछ को माफी पर अभयदान दिया जाएगा।
एम्बुलेंस से पहुंचे मतदाता
एक-एक वोट के महत्व को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कई मरीज जो JSCA के वोटर थे, उन्हें एम्बुलेंस व अन्य साधनों से मतदान केंद्र पर लाया गया। इनमें बनारस से आए सदाशिव गौतम व रांची के कुणाल बासु प्रमुख रूप से शामिल थे। कई बुजुर्ग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद मतदान करने पहुंचे।
परिणाम इस प्रकार रहा
अध्यक्ष
डॉ नफ़ीस अख्तर खान : 406
अजय मारू : 265
उपाध्यक्ष
अजयनाथ शाहदेव : निर्विरोध
सचिव
संजय सहाय : 413
जानकी राम : 254
कोषाध्यक्ष
पार्थ सारथी सेन: 404
रंधीर विश्वास: 246
संयुक्त सचिव
राजीव बधान : 400
दिवाकर सिंह : 253
कमिटी मेंबर (5 पद)
प्रियवत्स दास : 406
संजय पांडे : 402
राजेश सिंह : 394
श्रवण जाजोदिया : 383
सुनील सिंह : 383 (सभी पांचों जीते)
राजेश शर्मा : 267
शब्बीर हुसैन : 257
संजय विद्रोही : 255
पीके पॉल : 252
उल्हास सेन : 213
जिला प्रतिनिधि (4 पद)
प्रवीर कुमार सिंह : 447
गोपाल सहाय : 446
संजय सिंह : 430
सी पी सिन्हा : 407 (सभी चारो जीते)
बिनय कुमार सिंह : 220
क्लब-स्कूल प्रतिनिधि (1 पद)
अभय कुमार सिंह : 381
नंदू पटेल : 284
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत