Sports Jharkhand
अंतरराष्ट्रीय एथलिट फ्लोरेंस बारला की मदद को आगे आया वाईज़ मेंस क्लब, 2024 तक रहने, ठहरने, खाने व पढ़ने का बीड़ा उठाया
sportsjharkhand.com टीम रांची
14:56:20


वाईज़ मेंस क्लब रांची कैपिटल अंतरराष्ट्रीय एथलिट फ्लोरेंस बारला की उपलब्धियों व प्रदर्शन को देखते हुए मदद को आगे आया है। 12 सितंबर को क्लब की एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक में  वरीय सदस्यों में से एक रौशन जॉन थिरायट ने 2024 तक फ्लोरेंस के रहने, खाने, ठहरने व पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करने का जिम्मा उठाया। इसके बाद क्लब के अध्यक्ष शुभेन्दु नारायण भट्टा ने फ्लोरेंस को इसकी जानकारी दी। पता हो कि फ्लोरेंस झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) की प्रशिक्षु हैं और JSSPS के नियमों के तहत किसी भी प्रशिक्षु को 12वीं क्लास तक की पढ़ाई के दौरान खेल प्रशिक्षण की व्यवस्था है। फ्लोरेंस ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास कर गयी हैं। फ्लोरेंस की छोटी बहन आशा किरण बारला भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और JSSPS में प्रशिक्षणरत हैं।


वाईज़ मेंस क्लब ने फ्लोरेंस को भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं। वाईज़ मेंस क्लब रांची कैपिटल के अध्यक्ष शुभेन्दु नारायण भट्टा लगभग तीन साल तक JSSPS में वित्तीय मामला देखते रहे हैं। फ्लोरेंस बारला व उनके कोच आशु भाटिया ने वाईज़ मेंस क्लब के समस्त पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया है।