sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड ओलम्पिक संघ के तत्वावधान में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होनेवाली झारखंड स्टेट गेम्स में भाग लेने के लिए सभी जिलो के खिलाड़ियों का जमघट मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और हाकी स्टेडियम में लगना शुरू हो गया है। शनिवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बिरसा स्टेडियम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए झारखंड ओलम्पिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक ने बताया कि 800 से ऊपर खिलाड़ी देर रात तक रांची पहुंच जायेगे। तीन दिनों तक चलनेवाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 2700 से ऊपर खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेगे। खिलाड़ियों की आवासीय व्यवस्था खेल गांव परिसर एवं हाकी स्टेडियम में की गयी है। प्रतियोगिता में 153 स्वर्ण 153 रजत और 207 कांस्य पदक के लिए मुकाबले होंगे। जबकि कुल 1153 पदक बांटे जाएंगे। समापन के दौरान मुख्य कालाकारो के द्वारा ररंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाना है। समापन 12 फरवरी को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होगा जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री राज पलिवार, विशिष्ठ अतिथि IOA महासचिव राजीव मेहता, एडीजी रेजी डुगडुग व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय होगें। शनिवार की शाम पदाधिकारियों एवं सभी जिला ओलम्पिक संघ के चीफ द मिशन की बैठक आयोजित की गयी। प्रेस कॉफ्रेंस में मुख्य रुप सेे मधुकांत पाठक के अलावा, शिवेन्द्र दुवे, रांची ओलम्पिक संघ के सचिव अनिल जायसवाल, एसके पांडेय, केके सिंह, शैलेन्द्र पाठक, सुरेश कुमार, उदय साहु, रणवीर सिंह उपस्थित थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत