sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
दिलीप सिंह मेमोरियल क्लब और डॉ रामदयाल मुंडा स्पोर्ट्स सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 30 मई से प्रो दिलीप सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रांची कॉलेज मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उदघाटन मैच वीसी आरयू ऑफिशियल बनाम डीएसपीएमयू ऑफिशियल के बीच बुधवार को खेला जायेगा।प्रतियोगिता का उदघाटन रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय करेंगे जबकि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में डॉ राजेश गुप्ता और किट्टू ने देते हुए बताया कि अभी तक 25 टीमें अपना निबंधन करा चुकी है। विजेता टीम को 50 हजार, उप विजेता को 25 हजार और मैन ऑफ द सीरीज को कलर टीवी का पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और कई उप समितियों का गठन भी किया गया है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत