Sports Jharkhand
टकराव की आशंका : COA मेल भेज कह रहा AGM में हो चुनाव, JSCA बगैर AGM करा रहा चुनाव
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:11:20

sportsjharkhand.com टीम

रांची


सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA) और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। COA ने 12 सितंबर की रात 11.14 बजे JSCA को मेल भेजकर कहा कि

...Please note that the amendments proposed vide e-mail dated 11th September 2019 merely enables all the members of the Committee of Management (COM) of JSCA to be elected in the Annual General Meeting (AGM) by the entire Electoral College consisting of all voting members of the AGM...


लेकिन JSCA ने जो चुनाव का नोटिस जारी किया है, उसमें AGM की बैठक का कोई जिक्र तक नहीं है। JSCA के नियमों के अनुसार 31 अगस्त से पहले AGM हो जाना है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब चुनाव के दौरान भी AGM नहीं हो रहा। इसके क्या मायने निकाले जाएं ? नियमतः 9 दिन पहले AGM का नोटिस दिया जाना जरूरी है। 22 को चुनाव हैं, इसलिए ये भी संभव नहीं अब सिर्फ 5 दिन बचे हैं।

CoA को संभवतः इस बात कि आशंका है कि JSCA में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है इसलिए उसने राज्य संघ से अतिशीघ्र बदलाव के बाद निबंधित संविधान की कॉपी भी मांगी है। COA ने मेल में लिखा है


...JSCA is also requested to submit the registered copy of JSCA constitution to COA as approved and incorporating the aforesaid Proposed Amendments, at the earliest.

इसके अलावा COA ने साफ किया है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों के प्रतिकूल जाकर अगर चुनाव हुए तो JSCA को BCCI के चुनाव में भाग लेने नहीं दिया जाएगा।


खर्च का ब्यौरा व पिछले AGM की मिनट्स जानने के लिए सदस्यों को करना होगा इंतज़ार


1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च तक JSCA के फण्ड से आय-व्यय का पूरा ब्यौरा और पिछले AGM में लिए गए फैसलों से जुड़ी मिनट्स ऑफ मीटिंग के लिए सदस्यों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि AGM का नोटिस अभी तक जारी ही नहीं हुआ है। 1935 के BCA के 2004 से JSCA बनने के बाद ये संभवतः पहला चुनाव होगा जो AGM के बगैर होगा। 



AGM के साथ चुनाव की रही है परंपरा


BCA 2004 में JSCA बना और उसके बाद से चुनाव AGM के दौरान ही होते आए हैं। सामान्यतः चुनावी AGM को बैठक के थोड़ी देर बाद स्थगित किया जाता रहा है। इसके नियत समय के बाद AGM कराने की परंपरा रही है। लेकिन इस बार ये परंपरा टूटती हुई दिख रही है। क्यों ? इसका जवाब निवर्तमान कमिटी ही दे सकती है।




तकनीकी दिक्कतें आएगी

चुनाव के बाद AGM कराने में कई दिक्कतें आ सकती है


1. नई कमिटी अपनी पूर्ववर्ती कमिटी द्वारा आय-व्यय का हिसाब क्यों देगी ?


2. नई कमिटी के बनने के बाद पूर्ववर्ती कमिटी के सदस्य किस हैसियत से AGM के दौरान रिपोर्ट सौंपेंगे


3. रिपोर्ट में सिग्नेचर किसका होगा ? बैठक नए अध्यक्ष-सचिव कराएंगे और पुराने सचिव की रिपोर्ट पेश होगी 


4. इस तरह की कई प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है