sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
क्या आपको पता है कि 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के चार्जशीटेड अभियुक्त मधुकांत पाठक अपने शागिर्दों के साथ खेल आयोजन से पहले और बाद में विदेश में पिकनिक मनाने का शौक रखते थे। स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम के पास मौजूद दस्तावेज बताते हैं कि 2008 से 2012 के बीच मधुकांत पाठक थाईलैंड के बैंकॉक-पट्टाया में तीन बार और 2009 में ऑस्ट्रेलिया में एक बार अपने शागिर्दों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। थाईलैंड के तीनों दौरे पर्यटन व पिकनिक के लिए ही थे क्योंकि इस दौरान थाईलैंड में कोई भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ था। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान जरूर वर्ल्ड कप खेला जा रहा था लेकिन मधुकांत अपने दो शागिर्दों के साथ निजी दौरे पर गए थे। विश्व कप में भारत की ओर से सुनील बहादुर व एक महिला खिलाड़ी सीनियर टीम में थी जबकि चंदन कुमार सिंह और एक अन्य महिला खिलाड़ी U 25 टीम का हिस्सा थे। मधुकांत पाठक न तो टीम के प्रशिक्षक थे ना ही मैनेजर और उनके साथ गए खिलाड़ी भी किसी टीम का हिस्सा नहीं थे। इन चार दौरों के अलावा मलेशिया में एक बार, चीन में एक बार व ऑस्ट्रेलिया में एक बार वे अकेले ही पिकनिक मनाने गए थे।
किन-किन शागिर्दों के साथ कब और कहाँ मनाई पिकनिक
ऑस्ट्रेलिया 2009
23 मार्च से 5 अप्रैल तक
कृष्णा खलखो व एक अन्य
-----------------------------
थाईलैंड 2010
21 जुलाई से 27 जुलाई तक
शांतिएल तिर्की, राजीव कुमार साहू, प्रिंस व दो अन्य
---------------------------
थाईलैंड 2011
8 जून से 14 जून तक
चंदन कुमार सिंह व एक अन्य
------------------------------
थाईलैंड 2012
1 मई से 8 मई तक
चंदन कुमार सिंह व एक अन्य
किसने और क्यों खर्च किये इतने पैसे ?
उपरोक्त चार पिकनिक के दौरान कुल 15 लोगों के आने जाने का टिकट, 36 दिनों तक विदेश के लॉज/होटल में ठहरने का खर्च व 3 से 7 लोगों तक के लिये 36 दिनों तक विदेश में खाने का खर्च किस-किस ने किया ? इतने पैसे कहाँ से आए ? चार में से तीन पिकनिक में मधुकांत का ख़ास राजदार चंदन कुमार सिंह उनके साथ मौजूद था। पता हो कि उपरोक्त चार में से दो दौरे उस वक़्त के हैं जब राष्ट्रीय खेलों का आयोजन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। एक दौरा राष्ट्रीय खेल के तुरंत बाद का है जबकि एक दौरा 2012 का जब कुछ बकायेदारों ने पेमेंट का दवाब बना रखा था। क्या इन दौरों के लिए शागिर्दों ने भी पैसे खर्च किये थे ? अगर हां तो शागिर्दों के बैंक अकॉउंट इस खर्च की गवाही देते हैं या नहीं ? क्या इन दौरों की जानकारी जांच एजेंसियों को है ? अगर है तो देखना रोचक होगा कि जांच एजेंसियां किस निष्कर्ष पर पहुंचती हैं।
जारी रहेगी
हमारी खास पेशकश
राष्ट्रीय खेल घोटाले की ऐसी सच्चाई, जो 9 वर्षों में ACB भी नहीं ढूंढ पाई
सिर्फ और सिर्फ sportsjharkhand.com पर
बने रहिए हमारे साथ
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत