sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखण्ड में खेल के साथ हुए खिलवाड़ की फेहरिस्त का लंबा इतिहास रहा है। कई कारनामे अदालतों की दहलीज पर आखिरी फैसलों का इंतज़ार कर रहे हैं तो कई खेल के काले कंबल के अंदर से बाहर आने को बेचैन। इन्ही मामलों में से एक मामला बाहर आया और झारखण्ड ताईक्वांडो और वेटलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारी संजय शर्मा एक महिला खिलाड़ी के साथ यौन शोषण के आरोप में जेल की सैर पर हैं। sportsjharkhand.com की टीम के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि खेल संघ से जुड़े स्वयंभू ईमानदारों और बेईमानों की एक लंबी फेहरिस्त AC, RA, BS, MH, MP, PS, NP, LC +++ की शक्ल में संजय शर्मा के कुकर्मों को लगातार दोहरा-तिहरा रही है। अंदरखाने की बात ये है कि कम से कम रांची के तीन खेल स्टेडियम (संख्या ज्यादा भी हो सकती है) रुपी कंबल के अंदर छुपकर कुकर्मों को अंजाम दिया जा रहा है।
दबा दी जाती है आवाज़
ऐसा नहीं है कि महिला खिलाड़ियों ने पहले इस तरह के कुकर्मों के खिलाफ आवाज़ नहीं उठायी। आवाज़ उठाई गयी लेकिन उसे सोची समझी रणनीति के तहत कुचल दिया गया या कुंद कर दिया गया। संजय शर्मा के मामले में कंप्लेन दिल्ली में की गयी थी और संभवतः इसीलिये कार्रवाई हो पाई। निष्पक्ष जांच से ही कई और छुपी सच्चाई सामने आ पाएगी।
राजनेता+अधिकारी+पत्रकार+खेल प्रशासकों का कड़वा कॉकटेल
झारखण्ड में चल रहे खेल संघों पर नज़र डालें तो एक बात साफ़ है कि हर विधा के नामचीन हस्तियों या तिकड़मबाजों के कई गिरोह सक्रीय हैं। इसमें राजनेता, मंत्री, वरीष्ठ अधिकारी, पत्रकार, व्यवसायी और खेल प्रशासक शामिल हैं। सहूलियत और समय के हिसाब मंत्री, नेता, अधिकारी बदलते रहते हैं, लेकिन रहते ज़रूर हैं। अलग-अलग विधा से रोज़ी-रोटी कमाने वालों के मन में जागी इस समाजसेवा की भावना के पीछे छुपी सच्चाई सभी के सामने आने का वक़्त आ गया है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत